एक्सप्लोरर

Punjab: अब आया क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के माता-पिता का बयान, पढ़कर खुश हो जाएगा आपका दिल

PUNJAB News: टीम इंडिया के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को कैच छोड़ने के बाद ट्रोल किया गया. अब उनके माता-पिता का बयान सामने आया है जिसे पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा.

Arshdeep Singh Parents Reaction On Trolling: भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को एशिया कप (Asia Cup) 2022 के मुकाबले में पाकिस्तान से मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को ट्रोल किया जा रहा है. इस मुकाबले में एक कैच छूटने पर अर्शदीप निशाने पर आ गए हैं. इसी बीच अब उनके माता-पिता की भी प्रक्रिया सामने आई है जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा.

टीम इंडिया जीतेगी एशिया कप- अर्शदीप के पिता

अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह (Darshan Singh) ने अर्शदीप की ट्रोलिंग पर कहा कि हमने उसको पॉजिटिव लिया, कोई प्रॉब्लम नहीं है. लोगों की उम्मीदें ज्यादा थी, इसलिए बोला. उन लोगों ने उनको अधिकार भी है. अर्शदीप के पिता ने कहा कि उनके बेटे का अगले मैच पर फोकस है और उसे समझाया कि गेम पर फोकस करो, कमेंट पर न जाओ. फैंस से रिक्वेस्ट है कि अपना धैर्य रखें और भारतीय टीम एशिया कप जीतकर आएगी.

मां क्या बोलीं?

इसके साथ ही अर्शदीप सिंह की मां बलजीत कौर ने कहा कि गलती किसी से भी हो जाती है. लोगों का काम है कहना, कहने दो कोई बात नहीं. लोग अगर खिलाड़ी को बोल रहे हैं तो यानी उससे  प्यार भी करते हैं. इस सब को हम पॉजिटिव ले रहे हैं.

इस बीच पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी अर्शदीप की मां बलजीत कौर से फोन पर बात करते हुए कहा कि पूरा देश अर्शदीप के साथ है. जब वो वापस लौटेंगे तो मैं आपके साथ उन्हें रिसीव करने जाऊंगा और उनका ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत करेंगे वो फाइनल जीत कर आएंगे.

बता दें कि एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया. दुबई के मैदान में हुए इस मैच में मैदान पर फील्डिंग के दौरान अर्शदीप ने 18वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच छोड़ दिया था. इस कैच के छूटने के बाद मैच पूरी तरह से बदल गया था. इसे लेकर अर्शदीप भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे. 

IND vs PAK: कैच छोड़ने पर ट्रोल हुए अर्शदीप सिंह की मां से पंजाब के खेल मंत्री ने की बात, कही ये बड़ी बात

Ambala: अंबाला में आर्मी ट्रक की चपेट में आए 12वीं कक्षा के दो छात्र, दर्दनाक हादसे में एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget