एक्सप्लोरर

पंजाब में लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में BJP ने चौंकाया? पढ़ें ये पांच बड़ी बातें

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार (30 मार्च) को पंजाब में 6 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.

Punjab BJP Candidates List: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार (30 मार्च) को 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने गुरदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू, अमृतसर से अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके तरनजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंसराज हंस और पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को टिकट दिया है. पांच बड़ी बातें-

1. 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराने वाले बॉलीवुड एक्टर और सांसद सनी देओल का टिकट इस बार कट गया है. उनकी जगह बीजेपी ने दिनेश सिंह बब्बू पर दांव लगाया है. इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी सनी देओल चुनाव प्रचार में अपनी गैरमौजूदगी के कारण चर्चा में आए थे.

2. बीजेपी ने फरीदकोट सीट से गायक हंसराज हंस पर दांव लगाया है. हंसराज हंस इस समय उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. पार्टी ने पिछले दिनों दिल्ली से उनका टिकट काट दिया था.

3. आम आदमी पार्टी से हाल ही में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू को पार्टी ने जालंधर से टिकट दिया है. रिंकू जालंधर से सांसद हैं और आप ने उन्हें इसबार भी टिकट दिया था, हालांकि उन्होंने इसके बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया. रिंकू कांग्रेस में भी रह चुके हैं.

4. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हुए थे. बिट्टू ने 2014 और 2019 के चुनाव में लुधियाना से सांसद चुने गए थे. हालांकि  26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. उन्हें पार्टी ने लुधियाना से उम्मीदवार बनाया है. 

5. बीजेपी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला से टिकट दिया है. परनीत कौर पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हुईं थी. कौर ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें-

पंजाब की 6 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, रवनीत सिंह बिट्टू और परनीत कौर को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget