एक्सप्लोरर

Punjab: सुखबीर सिंह बादल का मान सरकार पर तंज- 'पंजाब के मंत्री अंगूठा छाप, अरविंद केजरीवाल के लोग देखते हैं काम'

Sukhbir Singh Badal Press Conference: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह भी कहा कि पंजाब के आईएएस ऑफिसर सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की मांग कर रहे हैं.

Sukhbir Singh Badal Attacks On Punjab Government: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पर जमकर हमला बोला. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की इंडस्ट्री पॉलिसी एकदम बेकार है. पंजाब इंडस्ट्रीज के ऐसे हालात हो चुके हैं कि लोग यूपी (UP) और बिहार (Bihar) की ओर जा रहे हैं, जबकि पहले ऐसा कुछ भी नहीं था.

सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा, "पंजाब का सब कुछ अरविंद केजरीवाल के लोग देखते हैं, क्योंकि इनके मंत्री तो अंगूठा छाप हैं. उन्हें कहा गया है कि तुम्हें फाइल नहीं पढ़नी है, दिल्ली वाले पढ़ेंगे, जो वह कहेंगे, उसी पर ही बस दस्तखत कर देना." वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार पर आरोप है कि जो कोयला रेल के रास्ते पंजाब आता था, अब वो श्रीलंका बंदरगाह के रास्ते पंजाब में आएगा. बिजली के लिए कोयला अब पंजाब सरकार को महंगा पड़ेगा.

'पंजाब के लोग जनरेटर खरीद लें'

इसको लेकर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह घूम कर गौतम अडानी के पोर्ट से होकर आएगा. फ्री बिजली का बोझ पंजाब सरकार पर पड़ेगा. इस पर उन्होंने कहा, "पंजाब के लोगों को तो मैं यही कहूंगा कि वह लोग जनरेटर खरीद लें, क्योंकि जो हालात हैं, बहुत जल्द बिजली गुल हो जाएगी."

पंजाब में कोई भी अफसर नहीं रहेगा: सुखबीर सिंह बादल 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के आईएएस ऑफिसर सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की मांग कर रहे हैं. सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मुझे तो लगता है कि पंजाब में कोई भी अफसर नहीं रहेगा और इस पार्टी के सारे चोर पंजाब में रह जाएंगे. पंजाब में सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की बात पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मीटर को रिचार्ज करने के लिए भी तो पैसे देने ही पड़ते हैं, जो सरकार के पास नहीं है.

ये भी पढ़ें- Chandiagrh Protest: चंडीगढ़ में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प, गाड़ी में तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget