एक्सप्लोरर

Amritsar News: गणित का पेपर रद्द करवाने के लिए छात्रों ने उठाया यह खतरनाक कदम, पुलिस ने पिता को पहुंचाया हवालात

Punjab News: दोनों छात्रों से जो सिम कार्ड मिला है, वह उनके पिता के नाम पर है. उन पर अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है.

पंजाब में अमृतसर के एक स्कूल के दो बच्चों ने परीक्षा रद्द करवाने के लिए एक खतरनाक कदम उठा लिया. उन्होंने स्कूल के एक स्टॉफ को स्कूल में 16 सितंबर को बम ब्लास्ट करने का मैसेज भेज दिया.इससे स्कूल में हड़कंप मच गया.यह मैसेज स्कूल के बच्चों और अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी वायरल होने लगा. मामला पुलिस तक पहुंचा.पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों छात्रों का पता लगाया. पुलिस ने इस मामले में दोनों छात्रों के पिता को गिरफ्तार किया है. उन पर अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया गया है.

कहां का है मामला

यह मामला अमृतसर के स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल का है. इस स्कूल के दो छात्रों ने गणित का पेपर रद्द करवाने के लिए स्कूल के स्टाफ को एक मैसेज भेजा था. इसमें स्कूल में 16 सितंबर को ब्लास्ट करवाने की बात की गई थी. इसकी सूचना पर पुलिस ने किसी तरह दोनों छात्रों पता लगाया.आरोपी छात्रों ने जिस मोबाइल फोन से यह मैसेज भेजा था,उनमें उनके पिता के नाम पर जारी सिमकॉर्ड लगा था. इसी आधार पर पुलिस ने दोनों छात्रों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

एससीपी वरिंदर सिंह खोसा के मुताबिक दोनों से जो सिम कार्ड बरामद हुए हैं. वह उनके पिता के नाम पर हैं. इसलिए स्कूल जैसी जगह के संबंध में झूठी अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के प्रयास के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

डीएवी स्कूल में भी हुई थी ऐसी घटना

पिछले पांच दिन में यह अपने तरह की दूसरी घटना है. इससे पहले शहर के ही डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के तीन छात्रों ने आठ सितंबर को प्रिंसिपल को धमकी भरे संदेश भेजे थे. इसमें स्कूल में गोलियां मारने और बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी. 

ये भी पढ़ें

Bomb Threat In Gurugram: गुरुग्राम के होटल में बम की धमकी देने वाला निकला मानसिक बीमार, पुलिस ने किया ये खुलासा

Punjab Politics: AAP का आरोप- 'अब पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है BJP, विधायकों को 25-25 करोड़ का ऑफर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget