एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी अब इन खिलाड़ियों की जीवनी, जानिए क्या है इसकी खास वजह

पंजाब के सरकार स्कूलों में अब 4 पंजाबी खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि कक्षा नौंवी और दसवी के पाठ्यक्रम में उन्हें शामिल किया जाएगा.

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब पंजाब के खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी. प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी घोषणा की है. 3 बार के हॉकी ओलंपिक चैंपियन बलबीर सिंह सीनियर, 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह, , एशियाई चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और देश के पहले अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनियों को पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा. खेल के क्षेत्र में छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए इन 4 खिलाड़ियों की जीवनियों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. 

‘पंजाबियों का नाम किया रोशन’
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बलबीर सिंह सीनियर, मिल्खा सिंह, मुक्केबाज कौर सिंह की जीवनी को नौवीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. वहीं ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी को दसवीं कक्षा शारीरिक शिक्षा की पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. बैंस ने कहा कि जिन खिलाड़ियों की जीवनी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, उन खिलाड़ियों ने पंजाबियों का नाम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रोशन किया है. 

ऐतहासिक रहा है बलबीर सिंह पूरे खेल कैरियर
बलबीर सिंह सीनियर ने ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक जीते है, उन्होंने ओलंपिक में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अपने खेल कैरियर में उन्होंने 61 अंतरराष्ट्रीय कैप से 246 गोल किए थे.

मिल्खा को मिली 'फ्लाइंग सिख' की उपाधि
मिल्खा सिंह ने 1958 के कॉमनवेल्थ खेलों में आजाद भारत का पहला गोल्ड मेडल जीता था.  1960 में मिल्खा सिंह ने पाकिस्तान के अब्दुल खालिक को हराते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. तब उन्हें अयूब खान ने 'फ्लाइंग सिख' की उपाधि दी थी. 

कौर सिंह ने जीते कई मेडल
बॉक्सर कौर सिंह ने कई मेडल जीते थे, उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 1982 में अर्जुन पुरस्कार एवं 1983 में पद्मश्री भी दिया गया था.

गुरबचन सिंह रंधावा ने देश का नाम किया रोशन
ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा ने 1962 के एशियाई खेलों स्वर्ण पदक जीता था. 1961 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2005 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा, 3 मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने से दबे कई मजदूर, रेस्क्यू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget