एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम के कोचिंग सेंटर में हवस का शिकार बनी छात्रा, कर्मचारी ने बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम के एक कोचिंग सेंटर में एक छात्रा को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मेडिकल जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है.

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के एक गांव में एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उमेश यादव (38) के रूप में हुई है और उसे बुधवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

कोचिंग सेंटर में बंधक बनाकर दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कुछ समय तक उस कोचिंग सेंटर की छात्रा रही थी, जहां पर उमेश यादव काम करता था. शनिवार को जब वह कोचिंग सेंटर पहुंची तो आरोपी ने उसे कक्षा के बाद सेंटर में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने रविवार को फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया.

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शुरुआत में उसने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, जिसके बाद वे उसे मंगलवार शाम को पुलिस थाने ले गए. पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस लड़की को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की. पुलिस ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में मंगलवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

खेल कार्यक्रम में शामिल होने गई छात्रा से हुआ था रेप
आपका बता दें कि गुरुग्राम जिले के सोहना इलाके से बीते मार्च माह में एक अपहरण और रेप का मामला सामने आया था. सोहना इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वो एक खेल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी. तीन युवक उसे पहाड़ी पर ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab: इंडिया गठबंधन में शामिल होगा अकाली दल? सुखबीर सिंह बादल ने दिया यह जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget