एक्सप्लोरर

Haryana: सोनीपत में मस्जिद में तोड़फोड़ मामले में 19 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, 10 लोग गिरफ्तार

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले के सांदल कलां गांव की एक मस्जिद में घुसकर कथित रूप से नमाजियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है.

Sonipat : हरियाणा में सोनीपत के एक गांव में लाठियों से लैस लोगों का एक समूह कथित रूप से मस्जिद में घुस गया और उसने वहां नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया एवं तोड़फोड़ की. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि जिले के सांदल कलां गांव में रविवार देर रात रमजान की नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर 15 से 20 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बताया कि गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने रात को मस्जिद में घुसकर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार कर के गन्नौर की अदालत में पेश किया है जहां अदालत ने तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत और सात अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.बालन ने कहा कि घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और जब तक पीड़ित असुरक्षित महसूस करेंगे, गांव में पुलिस तैनाती रहेगी. उन्होंने कहा कि गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने बीती रात को मस्जिद में घुसकर नमाज पढ़ने वाले लोगों पर हमला किया. उन्होंने बताया कि उनका आपस में कोई मनमुटाव या तनाव भी नहीं था.

19 के खिलाफ प्राथमिकी, 10 हैं नामजद

बालन ने कहा कि 'बिना किसी उकसावे' के धर्मस्थल में घुसकर इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से 10 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक इसी गांव के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सोशल मीडिया पर आई कथित हमलावरों की तस्वीरें 

घायलों में से एक सलीम ने बताया कि लाठी-डंडों से लैस करीब 15 से 20 लोग आए और उन्होंने मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर कथित हमलावरों की तस्वीरें भी आई हैं, जिसमें ये युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं. इस वारदात के बाद सांदल कलां गांव में तनाव का माहौल है. वारदात के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें : -Sonipat News: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर 15 से 20 युवकों ने किया हमला, कई लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget