एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की बहन ने जताई अब यह आशंका, खाप पंचायत पर दिया यह बयान

Haryana News : हरियाणा के हिसार में रविवार को खाप पंचायत का आयोजन किया गया था. इसमें सोनाली फोगाट के मौत मामल की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी.

हरियाणा (Haryana) की बीजेपी (BJP) नेता और टिक टॉक (Tik Tok) स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत पर रहस्य अभी भी बना हुआ है. इस बीच उनकी बहन ने हत्या के इस मामले में राजनीतिक एंगल की भी बात की है. केंद्र सरकार ने फोगाट की मौत की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश को मंजूर कर लिया था. इस मामले में खाप पंचायत ने रविवार को एक बैठक कर इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी.

सोनाली फोगाट की बहन ने क्या आशंका जताई है

सोनाली फोगाट की बहन रूकेश ने न्यूज एजेंसी एएनएआई से कहा कि सत्य केवल सीबीआई की जांच से ही बाहर आ पाएगा. उन्होंने कहा कि वो लोग इस मामले की गोवा पुलिस की ओर से की गई जांच से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस इस मामले की जांच संपत्ति विवाद के नजरिए से कर रही थी. उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे कुछ बड़े लोगों का हाथ हो सकता है. हो सकता है कि सोनाली की हत्या राजनीतिक कारणों से हुई हो. इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए.

सोनाली फोगाट की इस बहन ने इस मामले की सीबीआई जांच का दबाव बनाने के लिए खाप पंचायत की सराहना की. उन्होंने कहा, ''खाप पंचायत ने अपना पूरा समर्थन दिया है.खाप पंचायत की वजह से ही हरियाणा सरकार और गोवा सरकार पर कुछ दवाब बन पाया. ''

सीबीआई जांच की सिफारिश

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सोमवार को सोनाली फोगाट की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश को मंजूर कर लिया. मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक आगे से इस मामले की जांच अब सीबीआई करेगी.

हरियाणा के हिसार में रविवार को खाप पंचायत का आयोजन किया गया था. इसमें सोनाली फोगाट के मौत मामल की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी.इसे देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि सोमवार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी.फोगाट के परिवार के साथ-साथ इस मामले की सीबीआई जांच की मांग हरियाणा सरकार ने भी की थी.

सोनाली फोगाट की मौत

सावंत ने एक पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को मामले को सीबीआई को सौंप दिया. सोनाली फोगाट की संदेहास्पद परिस्थितियों में 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी. इस मामले में गोवा पुलिस ने फोगाट के सेक्रेटरी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें

Punjab-Haryana HC: संपत्ति के उत्तराधिकार में पुरुषों को अहमियत क्यों? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

JKSSB Scam: जम्मू-कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की आंच हरियाणा तक! इन जिलों में CBI की टीम ने मारा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget