एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala अगले महीने जाने वाले थे अमेरिका और कनाडा, गम में डूबे फैंस

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्या हो गई. सिद्धू मूसेवाला के अगले महीने अमेरिका और कनाडा में लाइव कॉन्सर्ट होने वाले थे.

Sidhu Moose Wala Murder: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को होगी मारकर हत्या कर दी गई. 28 साल की उम्र में ही सिद्धू मूसेवाला देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग छाप छोड़ चुके थे. सिद्धू मूसेवाला के अगले महीने कनाडा और अमेरिका में लाइव कॉन्सर्ट होने वाले थे. इतना ही नहीं 4 जून को गुरुग्राम में भी सिद्धू मूसेवाला का कॉन्सर्ट होना था.

23 जुलाई को सिद्धू मूसेवाला का वैंकोवर में इवेंट था. 24 जुलाई को उन्हें विनीपेग में परफॉर्म करना था. 30 जुलाई को सिद्धू मूसेवाला टोरंटो में लाइव कॉन्सर्ट करने वाले थे. इसके बाद 31 जुलाई को कैलगरी में उनका इवेंट होना था. अगस्त में सिद्धू मूसेवाला की अमेरिका वापसी होती और वह 5 अगस्त को न्यू यार्क, 6 अगस्त को शिकागो और 12 अगस्त को फ्रेसनो और 13 अगस्त को बे एरिया में लाइव कॉन्सर्ट करते.

मूसेवाला की ओर से अपने अमेरिका और कनाडा के दौरे का प्रचार भी शुरू किया चुका था. मूसेवाला ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि हम अमेरिका और कनाडा में आ रहे हैं. इसके साथ ही मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट से टीजर भी शेयर किया गया था. 

पंजाब सरकार का हो रहा है विरोध

लेकिन अब मूसेवाला इस दुनिया में नहीं रहे. रविवार को मूसेवाला की मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मूसेवाला की हत्या से देश और दुनिया में उनके लाखों फैन गम में डूबे हुए हैं और पंजाब सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं.

मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब सरकार भी बैकफुट है. मूसेवाला की हत्या होने से ठीक एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सिक्योरिटी में कटौती की थी. मूसेवाला के परिवार वाले अब उनकी हत्या के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार मान रहे हैं.

Sidhu Moose Wala के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, गांव में बना हुआ है तनाव का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget