एक्सप्लोरर

'सेना को युवा बनाने वाले PM मोदी पहले खुद...', अग्निवीर योजना को लेकर संजय सिंह का केंद्र पर हमला

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने आज आज पानीपत रैली में बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र को घेरा.

Sanjay Singh In Panipat: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी नेताओं ने आज पानीपत में रैली की. इस दौरान आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया. संजय सिंह ने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा.

संजय सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति में एक उम्मीद पैदा की है. आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में तीन बार सरकार बनाकर जनता के लिए सभी सुविधाएं देने का काम किया है. संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर सरदार भगवंत मान की अगुआई में जनता की सभी सुविधाएं दी जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं दिल्ली और पंजाब में मिल रही हैं आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा में भी वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी. बिजली फ्री, शिक्षा फ्री, पानी फ्री इलाज फ्री दिया जाएगा. 

संजय सिंह ने कहा,"बीजेपी के राज में 47 बार पेपर लीक हुआ और हरियाणा को नौजवान बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं. जिस नौजवान का सपना देश की रक्षा करने का होता था, बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर उस सपने को कुचलने का काम किया. हरियाणा के हर गांव के बाहर गेट पर किसी न किसी शहीद को नाम होता है, हरियाणा वीरों की धरती है. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अग्निवीर योजना से भारत की सेना को युवा बना रहे हैं."

'सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री को युवा बनाइये'
सांसद संजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री बताएं कि जिस सेना ने पाकिस्तान को बार बार हराने का काम किया क्या वो सेना युवा नहीं थी? जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए हमारी वो सेना युवा भी, बहादुर भी और पराकर्मी भी थी. यदि सेना को युवा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री को युवा बनाइये. पीएम मोदी खुद 73 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए और हरियाणा के युवा को 21 साल में रिटायर कर रहे हैं."

बर्बाद हो गई बच्चों की जिंदगी
उन्होंने कहा, "नीट का पेपर लीक हुआ इससे 44 लाख युवाओं का बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो गई. यूपी में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में 60 लाख युवाओं ने आवेदन किया था उसका भी पेपर लीक हो गया. गुजरात, राजस्थान, बिहार और हरियाणा में पेपर लीक हो जाता है. मैं हरियाणा के लोगों से कहता हूं कि पेपर लीक करके आपके बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों को इस बार सत्ता से बाहर कर दो." 

अपने भाषण में संजय सिंह ने कहा, "जब बीजेपी तीन काले कृषि कानून लेकर आई तब हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार और पश्चिम बंगाल के गांव गांव से आवाज उठी थी कि काला कानून वापस लो. लेकिन पीएम मोदी ने उस काले कानून को जबरदस्ती संसद में पास करने का काम किया. हमने विरोध में संसद में माइक तक तोड़ दिया. मैंने कहा कि यदि तुम किसानों की हड्‌डी तोड़ोगे तो मैं माइक तोड़ने का काम करूंगा."

सुमित भारद्वाज की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: 12-12 घंटे प्रैक्टिस... गीता का पाठ, मनु भाकर के परिवार ने बताई सफलता की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget