एक्सप्लोरर

Sangrur Lok Sabha Bypoll: उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारी तेज, AAP के लिए इसलिए अहम है ये इलेक्शन

Sangrur Lok Sabha Bypoll: संगरूर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भगवंत मान के इस्तीफे की वजह से हो रहा है. यह चुनाव आप के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

Sangrur Lok Sabha Bypoll: संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव आयोग ने संगरूर (Sangrur) लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा की है. राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है.

चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि छह राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 जून को होंगे. विधानसभा चुनाव में भगवंत मान के धुरी क्षेत्र से जीतने के बाद संगरूर लोकसभा सीट खाली हुई थी. भगवंत मान ने 2014 और 2019 में लगातार दो बार संगरूर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी.

भारतीय जनता पार्टी के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी संगरूर लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं.

आप का गढ़ है संगरूर

संगरूर को राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता है. पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में संगरूर के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों - लहरा, दिर्बा, बरनाला, सुनाम, भदौर, महल कलां, मलेरकोटला, धुरी और संगरूर में जीत हासिल की थी. इस चुनाव से आम आदमी पार्टी के दो महीने के कामकाज पर भी मुहर लगेगी.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक संगरूर की लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट का एलान नहीं किया है. सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर भी टिकट के दावेदारों में बनी हुई हैं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक हिस्सा मनप्रीत कौर के लिए प्रचार भी शुरू कर चुका है.

Punjab News: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने भगवंत मान को बताया पंजाब का सबसे युवा सीएम, बाद में सुधारी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget