एक्सप्लोरर

Sangrur By Polls: संगरूर उपचुनाव के लिए बीजेपी केवल ढिल्लों को घोषित किया उम्मीदवार

BJP ने पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान होना है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब स्थित संगरूर लोकसभा सीट (Sangrur Loksabha Seat) से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने केवल ढिल्लों (Kewal Dhillon) को उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान होना है और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है. अभी तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है. उपचुनाव के लिए 26 जून को मतगणना होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह जून है.

उपचुनाव के लिये शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह और शिरोमणि अकाली दल (Amritsar) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने नामांकन पत्र दाखिल किये. बेअंत सिंह हत्याकांड मामले के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर ने भी पटियाला जेल में अपने भाई से मुलाकात करने के बाद उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके बाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कौर को संगरूर सीट के लिए शिअद-बसपा गठबंधन और सभी पंथिक संगठनों का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया.

भगवंत मान ने दिया था इस्तीफा
संगरूर सीट से सांसद भगवंत मान ने इस साल हुए विधानसभा चुनाव में धुरी सीट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद से यह सीट खाली है और इस पर उपचुनाव होने जा रहा है. भगवंत मान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में संगरूर संसदीय सीट से जीत हासिल की थी. नामांकन पत्र दाखिल करते समय वह गुरमेल सिंह के साथ मौजूद थे.

आम आदमी पार्टी के संगरूर जिले के प्रभारी गुरमेल सिंह को शुक्रवार को उम्मीदवार घोषित किया गया था. शिअद (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने किसी सिख कैदी के परिवार के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने के बादल के अनुरोध को खारिज कर दिया. बादल और शिअद के अन्य नेताओं ने शुक्रवार शाम सिमरनजीत सिंह मान से मुलाकात की थी.

इस बीच, पटियाला में पत्रकारों से बात करते हुए कमलदीप कौर ने कहा कि उनके भाई ने उन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए कहा था, यदि शिअद उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करे तो. उन्होंने कहा कि शिअद नेताओं ने उनसे उपचुनाव लड़ने का अनुरोध किया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget