एक्सप्लोरर

सीजफायर की आलोचना करने वालों पर भड़के अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल, बोले- 'ये वो नेता हैं जो केवल कमरे में...'

Sukhbir Singh Badal: शिअद के सुखबीर बादल ने भारत-पाक संघर्ष विराम पर पीएम मोदी की प्रशंसा की. बादल ने कहा कि युद्ध का नुकसान पंजाब को झेलना पड़ता, इसलिए शांति का मार्ग चुनना सराहनीय है.

Sukhbir Singh Badal on PM Modi: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. सुखबीर बादल ने सीमा पर दुश्मनों से निपटने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना भी की. साथ ही, आतंकवादियों और उन्हें पालने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी. 

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने स्थिति को कूटनीतिक ढंग से संभालने के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए खहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व की वजह से पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम की गुहार लगाने के लिए अमेरिका भागना पड़ा. युद्ध के मैदान पर निर्णायक जीत के बाद, प्रधानमंत्री ने दुश्मनी खत्म करने के उनके अनुरोध को स्वीकार करके एक राजनेता की तरह काम किया." 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जीत के बाद शांति सबसे सम्मानजनक रास्ता है. बता दें, शिरोमणि अकाली दल पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल था. 

सीजफायर की आलोचना करने वालों पर भड़के बादल
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बादल ने दुश्मनी रोकने के लिए समझौते की आलोचना करने वाले और युद्ध भड़काने वाले नेताओं की भी निंदा की. उन्होंने कहा, "ये वे नेता हैं जिन्होंने कभी युद्ध से हुए नुकसान को नहीं देखा. केवल अपने ड्रॉइंगरूम में टेलीविजन स्क्रीन पर देखते हैं. ये लोग देश के असली दुश्मन हैं."

'युद्ध का नुकसान पंजाब झेलता'
सुखबीर बादल ने आगे कहा, "अगर युद्ध लंबे समय तक चलता तो पंजाब को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता. भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा सीमावर्ती इलाकों में रहता है. पूर्ण युद्ध की स्थिति में, हमें जीवन और संपत्ति दोनों का विनाश देखना पड़ता. शुक्र है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव को तेजी से खत्म कर के युद्ध टाल दिया गया."

'सिख समुदाय पाकिस्तान के झूठे दावों में नहीं आया'
शिअद प्रमुख बादल ने कहा, "पाकिस्तान ने यह दावा करके सिखों के दिलों और दिमागों में नफरत के बीज बोने की पूरी कोशिश की थी कि भारत ननकाना साहिब को निशाना बना रहा है, लेकिन सिख समुदाय ने उसके झूठ को पूरी तरह से खारिज कर दिया. मालूम हो, भारत और पाकिस्तान ने चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए 10 मई को समझौता किया था.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget