एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने एक और उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन सिद्धू के खिलाफ अब तक नहीं उतारा कैंडिडेट

Punjab Election: शिरोमणि अकाली दल अब तक 95 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुका है. लेकिन सिद्धू के खिलाफ कौन कैंडिडेट होगा यह अभी तक साफ नहीं है.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के जरिए शिरोमणि अकाली दल की नज़रें पंजाब में सत्ता वापस हासिल करने पर हैं. शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अमृतसर जिले की बाबा बकाला सीट से पूर्व विधायक बलजीत सिंह जलालुस्मा को चुनाव मैदान में उतारा है.  शिरोमणि अकाली दल की ओर से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई.

शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने बलजीत सिंह को टिकट देने घोषणा की. पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, ''शिअद अध्यक्ष सुखबीर एस बादल ने घोषणा की है कि पूर्व विधायक बलजीत सिंह जलालुस्मा बाबा बकाला से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. कुल 95 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है.''

शिरोमणि अकाली दल ने अब तक 95 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. लांबी और अमृतसर पूर्व सीट से प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी ने अब तक नहीं की है. लांबी सीट का वर्तमान में प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कर रहे हैं जबकि अमृतसर पूर्व से कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू विधायक हैं.

सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं बिक्रम मजीठिया

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल बिक्रम मजीठिया को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है. बिक्रम मजीठिया ने कहा है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.

शिअद ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पिछले साल जून में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था. सीटें शेयर करने को लेकर बनी सहमति के मुताबिक, मायावती नीत बसपा 20 सीटों पर जबकि शेष 97 सीटों पर शिअद लड़ेगी.

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी.

Punjab Election 2022: कांग्रेस की आपसी फूट और बढ़ी, चन्नी के मंत्री ने सुखपाल खैहरा पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget