एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस की आपसी फूट और बढ़ी, चन्नी के मंत्री ने सुखपाल खैहरा पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab Election: राणा गुरजीत सिंह कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ अपने बेटे को चुनाव लड़वा रहे हैं. अब राणा गुरजीत सिंह ने एक और कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैहरा को सवालों के घेरे में खड़ा किया.

Punjab Election: पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेसी पार्टी की फूट बढ़ती ही जा रही है. चन्नी सरकार में मंत्री राणा गुरजीत सिंह और पूर्व नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा का झगड़ा अब कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी तक पहुंच गया है. गुरजीत सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सुखपाल खैहरा को पार्टी से निकालने की मांग की है. इससे पहले सुखपाल सिंह खैहरा भी गुरजीत सिंह को पार्टी से निकलवाने के लिए सोनिया गांधी को लेटर लिख चुके हैं. 

राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ एक धनशोधन मामले में पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का मुद्दा उठाया. ईडी ने पिछले साल खैरा को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था जो भोलाथ से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. ईडी ने आरोप लगाया गया था कि वह मामले में दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट चलाने वालों के एक सहयोगी थे.

कपूरथला क्षेत्र के कुछ कांग्रेस नेताओं के बीच कड़वी प्रतिद्वंद्विता सामने आ रही है. खैरा, नवतेज सिंह चीमा और पंजाब कांग्रेस के दो अन्य नेताओं ने कुछ दिन पहले गांधी को एक पत्र लिखा था जिसमें पार्टी से उन्हें निष्कासित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया गया था कि गुरजीत सिंह विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.

राणा गुरजीत सिंह पर नहीं हुई है कार्रवाई

मंत्री ने अपने बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह के लिए एक आक्रामक प्रचार अभियान शुरू किया है, जो सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

कपूरथला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारे गए राणा गुरजीत ने कहा कि खैरा धनशोधन मामले में फिलहाल जेल में हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है, ''यह बेहिसाबी धन या नियमित धनशोधन का मामला नहीं है. यह नशीले पदार्थ के धन से संबंधित है. जो अस्वीकार्य और अक्षम्य है. कांग्रेस हमेशा मादक पदार्थ के खिलाफ रही है. वास्तव में, यह हमारे पूर्व प्रमुख राहुल गांधी थे, जिन्होंने 2015 में पंजाब में मादक पदार्थ की गंभीर समस्या का जिक्र करते हुए इस मुद्दे को उठाया था.''

बता दें कि कांग्रस पार्टी ने हालांकि अभी तक राणा गुरजीत सिंह पर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ कैंपेन करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है.

Punjab News: ईडी की कार्रवाई पर चन्नी के साथ नहीं खड़े हैं नवजोत सिद्धू, कहा- कानून को अपना काम करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget