एक्सप्लोरर

'देश भर में बदलाव की लहर, गिने-चुने रह गए मोदी सरकार के दिन', सचिन पायलट का बड़ा दावा

Sachin Pilot News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार के गिने दिन रह गए हैं.

Sachin Pilot on Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार को करनाल, महेंद्रगढ़ और सिरसा लोकसभा क्षेत्रों में कई सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि देश भर में बदलाव की लहर चल रही है और नरेंद्र मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं. देश में चार चरणों के मतदान के बाद सचिन पायलट ने हरियाणा में अपनी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए यह दावा किया है.

सचिन पायलट ने मोदी सरकार को घेरा
बता दें कि सिरसा सीट से कुमारी शैलजा, महेंद्रगढ़ सीट से राव दान सिंह और करनाल सिंह से दिव्यांशु बुद्धिराजा कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में हैं. इन सीटों पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक कांग्रेस बीजेपी से कहीं आगे है. इसके साथ सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में अपने वादे पूरे नहीं किए और बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने में विफल रही. बीजेपी सरकार में किसानों की दुर्दशा हुई. पायलट ने आरोप लगाया कि जब हरियाणा में किसानों सहित विभिन्न समुदायों ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई, तो उन्हें पीटा गया. वहीं, चुनावी सभाओं के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस के लोकसभा घोषणापत्र के बारे में भी बात की.

छठे चरण में 10 सीटों पर होगी वोटिंग
बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. हरियाणा में 2019 के चुनावों में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार हरियाणा में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. वहीं जेजेपी से गठबंधन तोड़कर बीजेपी भी अकेले चुनाव लड़ रही है तो जेजेपी और इनेलो भी दसों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रहे है.

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों, दिव्यांगों के बाद अब कर्मचारियों का बैलेट पेपर से मतदान शुरू, 24 मई तक डाल सकते हैं वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget