एक्सप्लोरर

Punjab News: स्कूल से प्रिंसिपल की कुर्सी तक चुरा ले गए चोर, तंग आकर शिक्षकों ने लगाया नोटिस, लिखा- 'हुण ताले ना तोड़े...'

Firozpur: स्कूल हेड ने कहा एक साल में 2 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया. चोर स्कूल में रखे खिलौने, मिड-डे मील का राशन, सीसीटीवी और कंप्यूटर चोरी कर चुके हैं. इस बार उनकी रिवॉल्विंग चेयर भी ले गए.

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में एक महीने में तीसरी और साल में 8वीं चोरी से दुखी सरकारी प्राइमरी स्कूल रूकना मंगला के शिक्षकों ने दरवाजे पर स्लिप लगा चोरों से अपील की है. टीचर ने नोटिस में लिखा कि, 'तुसी स्कूल दा सारा सामान चोरी कर लेआ, हुण ताले ना तोड़े जाण चोर जी' स्कूल हेड सुरिंद्रपाल कौर ने कहा कि, बीते एक साल के भीतर स्कूल में हुई सभी चोरियों के संबंध में थाने जाकर शिकायतें दीं पर पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की.


कैमरे, कंप्यूटर के बाद स्कूल हेड की कुर्सी भी चोरी
वहीं अब एक महीने के भीतर तीसरी चोरी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो एफआईआर दर्ज की गई है. सुरिंद्रपाल ने कहा कि, चोर स्कूल में कुछ भी नहीं न छोड़ रहे. एक साल में 2 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है. स्कूल हेड ने कहा कि, चोर स्कूल में रखे खिलौने, मिड-डे मील का राशन, सीसीटीवी और कंप्यूटर चोरी कर चुके हैं. इस बार उनकी रिवॉल्विंग चेयर भी ले गए. स्कूल टीचर्स ने बताया कि, ग्रांट मिलने पर नया सामान खरीदा जाता है. कई बार हम अपनी जेब से खर्च कर सामान लाते हैं, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो.

लगातार ले जा रहे स्कूल का सामान
इससे पहले बीती 4 मई की रात को व बीते माह 25 अप्रैल को स्कूल को चोरों ने अपना निशाना बनाया. उससे पहले दिसंबर 2022 व जून 2022 में भी चोरों की ओर से स्कूल में चोरियां की गई जिसकी थाना कुलगढ़ी को लिखित शिकायतें दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई. वहीं जिले के प्राइमरी स्कूलों की बात करें तो 90 प्रतिशत से अधिक प्राइमरी स्कूलों में चौकीदार नहीं है जिसके चलते चोरों के लिए स्कूल सॉफ्ट टारगेट हैं.

एक साल के भीतर 50 से अधिक स्कूलों में चोरियां हो चुकी है जिसमें से कुछ ही मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है. वहीं मामले के जांच अधिकारी थाना कुलगढ़ी के एएसआई अमर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 457,380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें:  Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन में 'सेंगोल' की स्थापना पर बोले सीएम खट्टर, 'एक भारत शस्त्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget