एक्सप्लोरर

Punjab: सुखबीर बादल की मांग- पंजाब में आप सरकार को बर्खास्त करें राज्यपाल, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Allegations On Governament: सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में भी आबकारी नीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कीं, जो प्रकृति में एकाधिकारवादी थी.

Chandigarh News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) से भगवंत मान (Bhagwant Maan) सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने में घोर विफलता के कारण बर्खास्त करने का आग्रह किया है. उन्होंने राज्य सरकार पर शराब और बालू खनन की नीति बनाकर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया है. मंगलवार को शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.

'सबूत होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं'
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को विधानसभा में मुख्यमंत्री के आचरण से अवगत कराया और कहा कि भगवंत मान अपनी कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर भी हैरानी जताई कि कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की भ्रष्ट गतिविधियों पर उनके पास पूरा डोजियर है. बादल ने कहा कि यह सच्चाई यह है कि पिछली कांग्रेस सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्ट थी, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की भ्रष्ट गतिविधियों के सबूत होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं.

'कांग्रेस नेताओं को चुप करने के लिए डोजियर'
सुखबीर बादल ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार डोजियर का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं को चुप कराने के लिए कर रही है. बादल ने बाद में मीडिया से कहा कि यह विधानसभा में भी देखा गया था, जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी में शामिल होने या आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अपनी पार्टी के नेताओं के साथ एकजुटता में हाथ उठाने से इनकार कर दिया था.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर भी बोले
सुखबीर बादल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने यह भी मांग की कि प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सीबीआई जांच शुरू की जानी चाहिए. सुखबीर ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात की शेखी बघारते हुए बयान पोस्ट नहीं किए होते कि मूसेवाला का सुरक्षा घेरा वापस ले लिया गया है, तो गायक आज जीवित होता.

सुखबीर बादल ने कहा कि मामले में सच्चाई तक पहुंचने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है. कानून और व्यवस्था को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए बादल ने कहा कि आप के कार्यकाल में गैंगस्टर और जबरन वसूली की संस्कृति आम हो गई थी, जो न केवल उन व्यापारियों को प्रभावित कर रही थी जो राज्य छोड़ रहे थे, बल्कि आम आदमी भी प्रभावित हो रहा था. उन्होंने कहा, कोई भी सुरक्षित नहीं है. यहां तक कि पुलिस थानों पर भी हमले हो रहे हैं, जैसा कि अजनाला में देखा गया, लेकिन इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया.

बादल ने निवेश शिखर सम्मेलन को बतया फ्लॉप
शिअद अध्यक्ष ने कहा कि इस स्थिति का आप सरकार द्वारा आयोजित निवेश शिखर सम्मेलन पर सीधा असर पड़ा है, जो 'पूरी तरह से फ्लॉप' था. इससे सामाजिक अशांति के अलावा बेरोजगारी भी बढ़ी है. शिअद प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि सीबीआई द्वारा दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच पंजाब तक की जाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मामले की तरह (अब पूर्व) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब की आबकारी नीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

'पंजाब में भी हो आबकारी नीति की जांच'
सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में भी आबकारी नीति को अंतिम रूप देने के लिए पंजाब के अधिकारियों के साथ भी बैठकें कीं, जो प्रकृति में एकाधिकारवादी थी और आप के लिए एक मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन की गई थी. इसी तरह काली सूची में डाले बालू खनन ठेकेदार राकेश चौधरी, जिन पर कई मामले दर्ज हैं, को फिर से रेत खनन के ठेके आवंटित कर दिए गए हैं, जिसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है. उन्होंने दोनों घोटालों की स्वतंत्र जांच की मांग की, जो 800 से 900 करोड़ रुपये के दायरे में हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab: विधानसभा स्पीकर ने दी चेतावनी- 'पंजाब के पुलिस और अधिकारी लक्ष्मण रेखा में रहें, नहीं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget