एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: 2017 की तुलना में पंजाब में कम हुआ मतदान, चुनाव आयोग की ओर से जारी हो सकता है नया अपडेट

Punjab Election 2022: पंजाब के शहरी इलाकों में मतदान कम रहा है. शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में मतदान काफी ज्यादा देखने को मिला.

Punjab Election 2022: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान हुआ. 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले पंजाब में मतदान के दौरान गिरावट दर्ज की गई है. राज्यभर से करीब 70 फीसदी मतदान होने की जानकारी सामने आई है. चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान परसेंटेज को लेकर वह नया अपडेट भी जारी करेगा.

चुनाव आयोग ने हालांकि पंजाब में शांतिपूर्ण मतदान होने की जानकारी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मतदान के दौरान मामूली झड़पें और ईवीएम में गड़बड़ी की भी कुछ शिकायतें सामने आईं. चुनाव आयोग ने हालांकि साफ कर दिया है कि शहरों के मुकाबले गांव में अधिक मतदान हुआ.

2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में 78 फीसदी मतदान हुआ था. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "मतदान मतदान 70 प्रतिशत रहा और अंतिम आंकड़ों में मामूली वृद्धि होने की संभावना है. शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा."

मालवा में हुआ अधिक मतदान

मालवा क्षेत्र, जिसमें सबसे अधिक 69 सीटें हैं, में दोआबा और माझा क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत देखा गया. मामूली झड़पों की कुछ घटनाओं को छोड़कर, राज्य में अब तक चुनाव संबंधी किसी बड़ी हिंसा की खबर नहीं है. पंजाब में 1,304 उम्मीदवारों के साथ बहुकोणीय मुकाबला है, जिसमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं. पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर पड़े मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच है, जो 2020 में भाजपा के साथ दो दशक पुराने संबंध तोड़ने के बाद बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. संयुक्त समाज मोर्चा के अलावा भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) गठबंधन भी मैदान में है.

Sonu Sood पर मोगा पुलिस की ओर से लिया गया एक्शन, इस मामले में दर्ज हुई है एफआईआर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget