एक्सप्लोरर

PM Modi’s Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर राजनीति जारी, पंजाब के सीएम चन्नी ने ट्वीट कर अब कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर सियासत जारी है. फिलहाल पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बीती रात एक ट्वीट कर बिना पीएम मोदी का नाम लिए तंज कसा है.

PM Modi’s Security Breach: बुधवार (5 जनवरी) को पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में चूक को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. इस मुद्दे को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है. इन सबके बीच राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल का उदाहरण देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और इस विवाद को और हवा दे दी है.

सीएम चन्नी ने ट्वीट कर कसा तंज

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को बिना पीएम मोदी का नाम लिए सरदार पटेल की तस्वीर के साथ ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि,  जिसे अपने कर्तव्य से ज्यादा अपने जीवन की चिंता है, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए.

प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी राज्य में 5 जनवरी को फिरोजपुर का दौरा करने और 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने का कार्यक्रम था. लेकिन कार्यक्रम के दिन हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी दूर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंस गया था. इस वजह से पीएम मोदी का फिरोजपुर का दौरा  कैंसल कर दिया गया. वहीं इस घटना के बाद से बीजेपी और पंजाब सरकार के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है.

गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

वहीं गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 6 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है.गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है.  

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

Uttarakhand Covid Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में नई गाइडलाइंस, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget