एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह आज करेगा सरेंडर? चर्चाओं पर पंजाब पुलिस ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया पहला बयान

Amritpal Singh Surrender: भगोड़े अमृतपाल के सरेंडर करने की खबरों के बीच पंजाब पुलिस का कहना है कि अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास ना करें. अमृतपाल सिंह सरेंडर नहीं कर रहा है.

Punjab News: भगोड़े अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की खबरों के बीच अब पंजाब पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. पुलिस ने अमृतपाल के सरेंडर करने की खबर को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वो इस तरह की अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास ना करें. पंजाब पुलिस की तरफ से एक ट्वीट में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी खबर साझा करने से पहले उसके तथ्य की जांच करें अफवाहें और फर्जी खबरें न फैलाएं. 

स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की थी चर्चा

आपको बता दें कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है, उस दिन से पंजाब पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी हुई है. इन अटकलों के बीच कट्टरपंथी उपदेशक के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई गई थी. पुलिस उपायुक्त, कानून और व्यवस्था, परमिंदर सिंह भंडाल ने पिछले शनिवार को कहा था कि अगर भगोड़ा खालिस्तानी नेता आत्मसमर्पण करना चाहता है, तो वे कानून के अनुसार उसको सुविधा देंगे. हम अमृतसर में लोगों की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. बैसाखी को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है. अगर अमृतपाल आत्मसमर्पण करना चाहता है, तो हम कानून के अनुसार ऐसा करने में उसकी मदद करने के लिए तैयार हैं. 

हाईकोर्ट ने भी लगाई कड़ी फटकार

असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल सिंह सहयोगियों की रिहाई की मांग को गुरुवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी. एडवोकेट इमान सिंह खारा की तरफ से लगाई गई इस याचिका पर हाईकोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि जिन आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है उनकी हिरासत अवैध कैसे हो सकती है. वही डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल की महिला सुपरिटेंडेंट को मामले में प्रतिवादी बनाए जाने पर भी हाईकोर्ट ने वकील खारा को फटकार लगाई थी.

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: 'अवैध हिरासत में भगोड़े अमृतपाल के साथी', वकील के दावे पर HC ने लगाई फटकार, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget