एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले नेटवर्क का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

Punjab Smuggler News: डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुरदासपुर जिले के थमान गांव के हर्षदीप सिंह और शाहुर कलां गांव के सरवन सिंह उर्फ सब्बा के तौर पर हुई है.

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वालों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन (Heroin) व हथियार तथा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के थमान गांव के हर्षदीप सिंह और शाहुर कलां गांव के सरवन सिंह उर्फ सब्बा के तौर पर हुई है.

उनके पास से विदेश में निर्मित दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 180 कारतूस के साथ-साथ 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है. एक बयान में डीजीपी यादव ने बताया कि पठानकोट पुलिस की ‘काउंटर इंटेलीजेंस’ (सीआई) टीम ने थमान गांव के पास विशेष अभियान चलाया था. उन्होंने बताया कि जब वे दोनों मादक पदार्थ और हथियार की खेप लेकर जा रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनके मुताबिक, पाकिस्तान स्थित तस्करों ने (गुरदासपुर के दोरानगाला) चौनत्रा सीमा चौकी पर एक पाइप की मदद से मादक पदार्थ और हथियारों को बाड़ के पार भेजा था.

पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में थे आरोपी

डीजीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों तस्कर पाकिस्तानी तस्कर रहमत मियां के संपर्क में थे. पठानकोट सीआई के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अमरजीत सिंह बाजवा ने कहा कि सरवन मादक पदार्थ का कुख्यात तस्कर है और वह सात साल जेल में रह चुका है तथा 2018 में वह कारागार से बाहर आया था. इस बीच अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ थाने में संबंधित कानूनों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. तीन दिन पहले ही पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अन्य गिरोह पर कार्रवाई करते हुए उसके दो सरगनाओं को गिरफ्तार किया था तथा उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन व एक ड्रोन बरामद किया था.

Attari-Wagah Border पर लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ज्यादा होगी हाईट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget