एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, टिफिन बम और हथियार बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस ने मंगलवार को 2 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए. पुलिस ने इनके पास से टिफिन बम, एके-56 राइफल और तीन हथगोलों समेत हथियार बरामद किए.

Punjab Police Busted Terrorist Modules: पंजाब पुलिस (Punjab police) ने मंगलवार को दो आतंकी मॉड्यूल (Terror Modules) का भंडाफोड़ करने का दावा किया. जिनका संचालन विदेश में बैठे कुख्यात अपराधियों द्वारा पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की मदद से किया जा रहा था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से टिफिन बम, एके-56 राइफल और तीन हथगोलों समेत हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं. पहले मामले के संबंध में, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के राजोक गांव के निवासी योगराज सिंह उर्फ योग के रूप में हुई है. 

पुलिस ने बताया कि इस मादक पदार्थ-आतंकवाद मॉड्यूल को कनाडा का लखबीर सिंह उर्फ लांडा, पाकिस्तान का हरविंदर सिंह रिंडा और इटली का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मिलकर चला रहे थे. उन्होंने बताया कि इस गिरोह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का समर्थन प्राप्त है.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के खिलाफ निगरानी कड़ी कर दी है. जिसके तहत पुलिस ने इन मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस ने आरोपियों के पास से आरडीएक्स भरा एक टिफिन बॉक्स या टिफिन बम, दो आधुनिक एके-56 असॉल्ट राइफल्स के साथ दो मैगजीन और 30 कारतूस, .30 बोर की एक पिस्तौल के साथ छह कारतूस और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.’’ इसके अलावा पुलिस ने योगराज सिंह के पांच और सहयोगियों की पहचान की है जो कथित तौर पर पंजाब तथा आसपास के राज्यों में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अमृतसर ग्रामीण) स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन्हें पकड़ने के लिए एक तलाश अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि ‘‘लांडा-रिंडा आतंकी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करना राज्य पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि योगराज इस मॉड्यूल का मुख्य सदस्य है और कम से कम पांच आपराधिक मामलों में राज्य पुलिस तथा केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों को उसकी तलाश थी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लांडा, रिंडा, हैप्पी और जेल में बंद तरनतारन के तस्कर गुरपवित्र के इशारे पर हथियार-विस्फोटक-मादक पदार्थ की सीमा पार तस्करी का जिम्मा मुख्यत: योगराज संभालता था. यादव ने बताया कि योगराज हथियारों एवं मादक पदार्थ की खेप को आगे पहुंचाने में सक्रिय था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है तथा जल्द ही हथियारों एवं विस्फोटकों की और बरामदगी हो सकती है. वहीं अन्य मामले में पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा को गिरफ्तार किया है. यादव ने कहा कि हरप्रीत की कार से तीन हथगोले और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस आतंकी मॉड्यूल को कनाडा में रह रहा कुख्यात अपराधी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला संचालित कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह बठिंडा के जुझार नगर का रहने वाला है.

Punjab News: पराली जलाने की समस्या से पूरी तरह छुटकारा पाने में लगेंगे चार से पांच साल- PPCB

Punjab News: एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, यो-यो हनी सिंह ने की लोगों से प्रार्थना की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget