एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में धान खरीदी शुरू, इस साल 182 लाख टन धान आने की उम्मीद

Paddy Procurement Started In Punjab: पंजाब में सरकारी धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. मंडियों में धान की फसल लेकर किसान पहुंचने लगे हैं. वहीं सरकार की ओर से किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Chandigarh News: पंजाब में सरकारी धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. मंडियों में धान की फसल लेकर किसान पहुंचने लगे हैं. वहीं सरकार की ओर से किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पंजाब सरकार की ओर से किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देने की घोषणा भी की गई है. इस साल सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के उम्मीद में है. वहीं किसानों के पैसे बिना देरी के साथ सीधे उनके अकाउंट में पहुंच जाएंगे.

धान खरीद के पैसे सीधे अकाउंट में जाएंगे

पंजाब खाद्य सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने हाल ही में पंजाब धान खरीद और पराली जलाने पर मीडिया से बात की है. उन्होंने कहा है कि, हम किसानों से आज से बाजारों में आने का आह्वान करते हैं. 16 जिलों में उत्पादन शुरू हो चुका है. भुगतान किसानों के खाते में जाएगा, क्योंकि आज रविवार और कल दो अक्टूबर है और दोनों दिन बैंक बंद रहते हैं इसलिए 3 अक्टूबर से खाते किसानों के पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे. सरकार को किसानों को भुगतान करने के लिए 37,265 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं. हमें इस साल 182 लाख टन धान आने की उम्मीद है. हमने फसलों को बारिश से बचाने के लिए भी त्रिपाल के इंतजाम किए हैं.

गीला माल मंडी में न लेकर आए किसान

बातचीत के दौरान गुरकीरत कृपाल सिंह ने किसानों से एक अनुरोध भी किया. उन्होंने किसानों से कहा कि वह गीले माल मंडी में लेकर न आएं, क्योंकि फिर उन्हें सुखाना पड़ता है, जिसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है और दूसरे किसान को जगह न मिलने के कारण परेशानी को सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि किसानों के भुगतान के लिए अतिरिक्त रुपये सरकार के पास हैं वह बस मंडी में आकर अपना माल बेंचे और खुशी-खुशी अपने घर जाएं.

बता दें, इस साल से धान की बोली में किसान की पहचान व उनका रिकॉर्ड बायोमेट्रिक से होना जरूरी नहीं होगा. यह फैसला शुक्रवार को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां के साथ हुई आढ़ती व मजदूर यूनियनों की संयुक्त बैठक दौरान हुआ था. 

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में 138 करोड़ की लागत से बनेगा ‘पशु आहार प्लांट’, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget