एक्सप्लोरर

Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर फिर बोला हमला, कहा- मैं झूठे वादे नहीं करता

Punjab News: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी को उनके बयान पर निशाने साधा है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सत्ताधारी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच छिड़ी जुबानी जंग तेज होती जा रही है. चरणजीत सिंह चन्नी के 'काले अग्रेंज' वाले कमेंट का आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनका रंग सांवला हो सकता है, लेकिन मंशा बिल्कुल साफ है और वह झूठे वादे नहीं करते.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब में फ्री एजुकेशन और जान गंवाने वाले सैनिकों या पुलिस के जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने का वादा किया. पंजाब के मुख्यमंत्री ने आप को राज्य विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में लगी काले अंग्रेज की पार्टी करार दिया था. इस पर केजरीवाल ने कहा कि भले ही उनकी त्वचा का रंग सांवला है, लेकिन उनकी नीयत साफ है.

अमृतसर से पठानकोट जाते समय केजरीवाल ने कहा, ''मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि एक बार जब हमारी सरकार सत्ता में आ जाएगी तो साधारण कपड़े पहनने वाला और जिसका रंग सांवला है, वह सभी वादे पूरे करेगा. मैं झूठी घोषणाएं या झूठे वादे नहीं करता.''

सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वादा किया है कि सत्ता में आने पर आप महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देगी, इसके लिये पंजाब के मुख्यमंत्री उन्हें गाली दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मैं चन्नी साहब का बेहद आदर करता हूं. लेकिन जब से मैने सत्ता में आने पर सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की है, वह मुझे गाली दे रहे हैं. कुछ दिन पहले, उन्होंने साधारण कपड़े पहनने के लिये मुझ पर तंज कसा था, लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है.''

आम आदमी पार्टी ने अभी तक राज्य में अपने सीएम के चेहरे से पर्दा नहीं हटाया है. आम आदमी पार्टी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते हुए नज़र आ सकती है.

Punjab News: राघव चड्डा ने पंजाब चुनाव को लेकर किए बड़े दावे, कहा- दिल्ली मॉडल चाहते हैं राज्य के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget