एक्सप्लोरर

Punjab: लुधियाना में इंजीनियर का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाड़ी में सिगरेट पीने को लेकर पुलिस से की 2 घंटे तक बहस

Ludhiana News: आरोपी इंजीनियर का नाम ऋषभ है. पकड़े जाने के बाद उसने जमकर हंगामा किया. आरोपी ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए खुद को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का पड़ोसी बताने लगा.

Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) के जगराओं पुल पर एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिस के साथ जमकर बहसबाजी की. दरअसल यह शख्स पेशे से इंजीनियर है और वो सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पी रहा था. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसे रुकने कहा तो वह शख्स वहां से अपनी गाड़ी निकाल कर भाग गया. उस समय ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी परमजीत सिंह वहां मौजूद थे. उन्होंने अगले चौक पर तैनात पुलिसकर्मी को फोन किया और उस शख्स को रोकने के लिए कहा. वो शख्स वहां भी नहीं रुका. हालांकि, पुलिस कर्मचारी ने उसे जालंधर बाईपास जाने वाले रास्ते के बीच पड़ने वाले जगराओं पुल पर गाड़ी के साथ पकड़ लिया.

आरोपी इंजीनियर का नाम ऋषभ है. पकड़े जाने के बाद उसने जमकर हंगामा किया. आरोपी ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए खुद को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का पड़ोसी बताने लगा. मामला इतना बढ़ गया कि ट्रैफिक कर्मचारियों को ट्रैफिक जोन इंचार्ज अशोक कुमार को मौके पर बुलाना पड़ा. इसी बीच डिवीजन नंबर 2 थाना को भी सूचित किया गया. खुद पर मामला दर्ज होता देख युवक की अकड़ निकल गई. आरोपी इंजीनियर पुलिस पर गुस्सा हो गया और लगभग 2 घंटे तक जगराओं पुल पर ड्रामा करता रहा.

युवक ने पुलिस को ऑनलाइन आरसी चेक करने को कहा

आरोपी से कहा गया कि वो अपनी गाड़ी से बाहर और गाड़ी के पेपर चेक करवाए, लेकिन इसके बावजूद भी युवक गाड़ी से बाहर नहीं निकला. युवक उल्टा पुलिस को ही RC ऑनलाइन चेक करने के लिए कहने लगा. युवक कहने लगा कि उसे देर हो रही है. गुस्साए युवक ने कहा कि पुलिस चौकियों पर पढ़ी-लिखी पुलिस लगानी चाहिए. आरोपी युवक ने पुलिस कर्मचारियों के सामने ही धूम्रपान करने लगा. इसके बाद युवक इस बात पर बहस करने लगा कि सड़क पर इतनी महिलाएं बिना हेलमेट के बाइक चलाती हैं, उनका चालान क्यों नहीं लगता.

युवक का हुआ चालान

पुलिस कर्मचारियों ने युवक को समझाया कि गाड़ी में धूम्रपान करने से आग लगने जैसे खतरे हो सकते हैं और इसलिए उन्होंने कार में धूम्रपान नहीं करने की बात कही थी. अंत में मामला बढ़ता देख युवक ने माफी मांगा और चालान भी करवाई. युवक ऋषभ के अनुसार वह जरूरी काम से कहीं जा रहा था और वह लेट हो रहा था. इसी वजह से गुस्से में उसने पुलिस कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार किया. उसे अपनी इस हरकत के लिए मांफी भी मांगी.

यह भी पढ़ें- Punjab: अमृतसर में BSF ने भारत-पाक सीमा के पास मार गिराया ड्रोन, पांच किलो हेरोइन बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget