एक्सप्लोरर

Jalandhar: जालंधर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड की थी फायरिंग

जालंधर में सोमवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नागल की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने नांगल पर कई राउंड फायरिंग की थी.

Kabaddi Player Sandeep Nangal Ambia Murder: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले में सोमवार शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल (Kabaddi  Player Sandeep Nangal Ambia) की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना उस समय हुई जब शाहकोट के मल्लियां कलां गांव में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी.

संदीप एक फेमस कबड्डी खिलाड़ी थे

टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि एक अन्य युवक के पैर में भी गोली लगी है. फिलहाल पुलिस हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि संदीप एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी था और शाहकोट के पास नंगल अंबिया गांव के रहने वाले था.

एक प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी के रूप में नांगल ने, स्टॉपर की स्थिति में खेला.  वह कबड़्डी खेलते हुए बड़े हुए और राज्य स्तरीय मैच खेलकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. उनके फैंस उन्हें 'ग्लेडिएटर' बुलाते थे. उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया और पंजाब के अलावा कनाडा, यूएसए, यूके में बहुत अच्छा खेला.

कार में सवार होकर आए थे हमलावर

बताया जा रहा है कि संदीप टूर्नामेंट में शामिल होने आया था और कुछ लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे थे तभी एक कार में चार-पांच हमलावर वहां पहुंचे. उनमें से दो ने लोगों को डराते हुए हवा में फायरिंग की और अन्य दो ने कबड्डी खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक (नकोदर) लखविंदर सिंह ने कबड्डी खिलाड‍़ी की हत्या की पुष्टि की है. पुलिस को शक है कि कबड्डी खिलाड़ी को आठ से दस गोलियां मारी गईं. फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है.

 

ये भी पढ़ें

Punjab Weather Forecast: पंजाब में गर्मी ने परेशान करना किया शुरू, तापमान भी दिखा रहा तेवर, जानें- मौसम का हर अपडेट

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, यहां करें चेक

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget