एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के राज्यपाल, सीएम को मिली आतंकी धमकी, जैश-ए-मोहम्मद ने चिट्ठी में कहा- उड़ा देंगे ये रेलवे स्टेशन

आतंकियों ने पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है.

Punjab News: आतंकियों ने पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी दी है. राज्य स्थित कपूरथला स्टेशन के डीआरएम को मिली चिट्ठी में सुल्तानपुर लोधी, लोहियां खास, फिरोजपुर छावनी, फगवाड़ा, अमृतसर और तरनतारन समेत कई रेलवे स्टेशनों उड़ाने की धमकी दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह चिट्ठी जैश-ए-मोहम्मद ने लिखी है. हालांकि इस पर किसी तारीख या दिन का जिक्र नहीं है.

 धमकी भरा पत्र कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से मिला है

धमकी भरा ये पत्र कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से मिला है. स्टेशन मास्टर के नाम से आए इस पत्र को पढ़ते ही स्टाफ के होश फाख्ता हो गए. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया. गौरतलब है कि धमकी भरा पत्र इंग्लिश नोटबुक के पन्न पर हिंदी में लिखा गया है. वहीं जिस लिफाफे में रखकर पत्र भेजा गया है उस पर डाक टिकट भी लगी हुई मिली है लेकिन किसी भी डाकघर की काले रंग की सील नही है.

स्टेशन मास्टर ने क्या कहा?

वहीं सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने कहा कि, "आज डाक द्वारा प्राप्त धमकी पत्र में उल्लेख किया गया है कि सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर और जालंधर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बदला लेने के लिए 21 मई तक उड़ा दिया जाएगा.  इसमें कहा गया है कि सीएम मान और कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया जाएगा."

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

गौरतलब है कि 21 मई तक अतिवादी संगठनों की तरफ से पंजाब के लगभग रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी गई है.इधर मीडिया में धमकी भरा पत्र वायरल होने के तकरीबन चार घंटे बाद सुलतानपुर लोधी की पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची. जिसके बाद एहतियातन रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया. वहीं पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. वहीं पंजाब, जम्मू और पठानकोट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रेलवे स्टेशनों पर पुलिस के आलाधिकारियों की मौजूदगी में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अप्रिय घटना को अंजाम न देने पाए.

ये भी पढ़ें

Punjab Weather Forecast: पंजाब में 'लू' का अटैक बरकरार, अभी और बढ़ेगा तापमान, इस दिन है बारिश का अनुमान

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से यूपी और एमपी तक तमाम राज्यों में आज Petrol- Diesel के दाम बढ़े या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget