एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब सरकार को केंद्र से मिली बड़ी राहत, जारी हुआ 3670 करोड़ रुपये का GST मुआवजा

Chandigarh News: पंजाब सरकार को बड़ी राहत मिली है. केंद्र की तरफ से लंबित जीएसटी मुआवजे की 3,670 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है.

Punjab News: पंजाब को केंद्र सरकार से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित माल एवं सेवा कर (GST) मुआवजा मिल गया है. राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को यह जानकारी दी है. केंद्र से यह जीएसटी क्षतिपूर्ति जुलाई, 2017 से लेकर मार्च, 2022 तक के लिए मिली है. वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि राज्य के उत्पाद एवं कराधान विभाग ने केंद्र के समक्ष लंबित जीएसटी मुआवजे का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य को 3,670.64 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दे दिए हैं. 

चीमा ने निर्मला सीतारमण का जताया आभार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बकाया मुआवजा राशि जारी करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया. इसके साथ ही उन्होंने बकाया मुआवज़ा राशि को प्राप्त करने के लिए आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड और मुख्य दफ़्तर के अधिकारियों के काम की सराहना की. चीमा ने बताया कि आबकारी और कराधान विभाग ने यह उपलब्धि वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप और कमिश्नर कराधान अर्शदीप सिंह थिंद की सीधी की निगरानी और नेतृत्व के अधीन मिली है. इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख सचिव वित्त ए.के. सिन्हा, सचिव व्यय मोहम्मद तय्यब और विशेष सचिव वित्त यशनजीत सिंह समेत वित्त विभाग के अधिकारियों कार्यों का सराहना की.

आरडीएफ का फंड जारी करने के लिए 6 बार लिखा पत्र
इसके अलावा पंजाब सरकार केंद्र सरकार से ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) जारी करवाने के लिए 6 बार केंद्र सरकार को पत्र लिख चुकी है. वहीं अब पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित माल एवं सेवा कर मुआवजा मिला है. इससे पहले पंजाब सरकार का केंद्र पर विभिन्न योजनाओं और मदों के तहत लगभग 6800 करोड़ रुपए बकाया था. सीएम इसको लेकर विभिन्न विभागों के मंत्रियों-केंद्रीय मंत्रियों से मिलते रहे है. पंजाब सरकार केंद्र सरकार पर आरडीएफ के 4000 करोड़ रुपए, स्पेशल कैपिटल असिस्टेंट के 1600 करोड़ रुपए, एनएचएफ के 600 करोड़ रुपए और जीएसटी के करीब 600 करोड़ रुपए बकाया थे, जिसमें से अब 3,670 करोड़ रुपए मिल गए है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 3 आंतकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग कर दहशत फैलाने की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget