एक्सप्लोरर

Punjab: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 3 आंतकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग कर दहशत फैलाने की थी साजिश

Amritsar News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीन आतंकियों को अमृतसर ग्रामीण पुलिस, कमिश्नरेट पुलिस और एसएसओसी टीम ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले अगस्त में भी 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था.

Punjab News: पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) समर्थित आतंकी 'मॉड्यूल' के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर राज्य में संभावित लक्षित हत्याओं के मंसूबों को विफल कर दिया. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यहां एक बयान में कहा कि इस मॉड्यूल का संचालन हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कर रहा था जो नामित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है. हैप्पी अपने दो सहयोगियों अमेरिका के हरबीर सिंह और नवरूप सिंह के साथ मॉड्यूल का संचालन कर रहा था.

BKI के तीन गुर्गे गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव रामदास निवासी जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और गुरप्रताप सिंह के रूप में हुई. गौरव यादव ने कहा, पुलिस ने उनके कब्जे से दो .32 बोर की पिस्तौल, तीन मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं. डीजीपी गौरव यादव के अनुसार सूत्रों से कुछ इनपुट मिले थे कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ के कुछ गुर्गे सीमांत इलाकों में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते है. जिसके बाद अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कमिश्नरेट पुलिस और एसएसओसी टीम के साथ मिलकर अजनाला इलाके में नाकेबंदी की इस दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि उनको टारगेट किलिंग के टास्क मिले इनका उद्देश्य समाज में दहशत फैलाना था.   

अगस्त में BKI के 4 गुर्गो की हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में मोहाली से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मेंबर और उनके 4 साथियों की गिरफ्तारी की गई थी. ये आरोपी लुधियाना और मोहाली में व्यापारियों को लूटने की योजना बना रहे थे. इनकी पहचान कुलवंत सिंह गुड्डू, नरिंदर सिंह उर्फ निंदी, अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन, लवीश कुमार उर्फ लवी, परमप्रताप सिंह के रुप में हुई थी. इन आरोपियों से 2 पिस्टल और 8 कारतूस बरामद किए थे. कुलवंत सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनका बब्बर खालसा आंतकी संगठन से संबंध है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया समाचार चैनलों को विज्ञापन देने की नीति को दी मंजूरी, बनाए गए ये नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget