एक्सप्लोरर

Punjab Government : पंजाब में जल्द लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Punjab News: पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम सरकार द्वारा कभी भी लागू की जा सकती है. इसके लिए सीएम भगवंत मान ने एक कमेटी का गठन किया है जो कैबिनेट की उप समिति को अपने रिपोर्ट पेश करेगी.

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने 500 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत कर पंजाब को एक बड़ी सौगात दी है. वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देने का मन बना चुके हैं. इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

दरअसल, अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) लागू करने की तैयारी में है. इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब ने 5 अधिकारियों की एक वित्त प्रबंधन कमेटी का गठन किया है. गठित की गई कमेटी पंजाब कैबिनेट की उप समिति को अपने सुझाव के साथ रिपोर्ट पेश करेंगी. कमेटी पुरानी पेंशन योजना के लिए वित्त के स्रोत की संभावनाओं की तलाश करेगी. 

इन्हें बनाया गया कमेटी का सदस्य
मुख्य सचिव वीके जंजुआ को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजोय कुमार सिन्हा, मिशन डायरेक्टर एनएचएम अभिनव त्रिखा और राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को इस कमेटी की टीम में नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है यह कमेटी जल्द ही रिपोर्ट पेश करने वाली है. 

1.75 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवंबर महीने में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा की थी. बताया जाता है कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस के साथ मौजूदा रिजर्व फंड 16,746 करोड़ रुपए है और पंजाब सरकार पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से इस राशि को लौटाने की अपील कर सकती है. अगर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होती है तो 2004 के बाद नियुक्त हुए 1.75 कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने वाला है. सूत्रों की मानें तो सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने करने के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा 17,000 करोड़ रुपये के कॉर्प्स फंड का इसके लिए उपयोग कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Mohalla Clinic: 400 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत के बाद केजरीवाल बोले- 'जो दिल्ली में नहीं हुआ, पंजाब में करेंगे क्योंकि...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget