एक्सप्लोरर

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स पर लगेगी रोक, जानें क्यों?

Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पिछले महीने 18 साल से कम उम्र के बच्चों नशे की लत वाले पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

Punjab Latest News: पंजाब सरकार ने बाजार में उपलब्ध एनर्जी ड्रिंक्स का स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों के आसपास इसकी बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया है. इसको लेकर भगवंत सरकार की ओर से इस सप्ताह आदेश जारी होने की सूचना है. फिलहाल, इस योजना पर अमल को लेकर ग्राउंड वर्क अंतिम चरण में है. 
 
पंजाब सरकार के फैसले के मुताबिक राज्य में स्कूलों-कॉलेजों की कैंटीनों व उसके 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की योजना है. इस योजना पर ग्राउंडवर्क का काम पूरा होने के बाद भगवंत मान सरकार इस पर अमल करेगी. 

एनर्जी ड्रिंक्स के नुकसान को लेकर सर्वे जारी 

पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए डॉक्टर संदीप भोला को नोडल ऑफिसर बनाया गया है. इस योजना पर अमल करने से पहले प्रदेश सरकार की ओर से एक सर्वे करवाया जा रहा है. सर्वे के जरिए बिकने वाले एनर्जी ड्रिंक्स और इनमे कैफीन की मात्रा, बच्चों पर पड़ने वाले इसके असर को स्टडी किया जा रहा है. 

पंजाब के अधिकारियों के मुताबिक आप सरकार सैद्धांतिक तौर पर स्कूलों के 500 मीटर दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर रोक के लिए अपनी सहमति जता चुकी है. इस बैन को लागू करने के लिए क्या आधार रहेंगे और ऐसा क्यों किया जाएगा, की सारी तैयारी को लेकर अभी काम जारी है. 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कई देशों में एनर्जी ड्रिंक्स की बच्चों के लिए बिक्री पर रोक है. एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर यह साबित हो चुका है कि ये बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पिछले महीने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इन अत्यधिक नशे की लत वाले पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

सूत्रों के मुताबिक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की स्कूल कैंटीनों और स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना है. भगवंत मान सरकार का आदेश अधिसूचित होने के बाद पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा, जो इन पेय पदार्थों पर प्रतिबंध लगाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget