एक्सप्लोरर

पंजाब लोकसभा चुनाव: फिर किसानों के गुस्से का शिकार हुए BJP उम्मीदवार दिनेश बब्बू

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में किसान लगातार बीजेपी उम्मीदवारों का विरोध कर रहे है. यह दूसरा मौका था जब गुरदासपुर से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश बब्बू को किसानों का विरोध झेलना पड़ा.

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी के उम्मीदवारों को लगाताक किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को गुरदासपुर में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश बब्बू को किसानों के एक समूह के विरोध का सामना करना पड़ा. यह दूसरी बार था जब दिनेश बब्बू किसानों का विरोध झेलना पड़ा. इससे पहले 21 अप्रैल को बटाला में भी उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा था. 

दिनेश बब्बू का किसानों ने किया विरोध
गुरदासपुर के सठियाली गांव में शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार दिनेश बब्बू चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए कई सवाल पूछे. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना भी की. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली तक मार्च नहीं करने देने और उनके खिलाफ बल प्रयोग करने पर भी दिनेश बब्बू को घेरा. वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी नहीं देने पर सरकार की निंदा भी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वो आगे भी बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे.

इन बीजेपी उम्मीदवारों का भी हुआ विरोध
आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवारों और नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी के फरीदकोट से उम्मीदवार हंस राज हंस, अमृतसर से उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू और पटियाला से उम्मीदवार परनीत कौर को भी किसानों का गुस्सा झेलना पड़ा था.

बीजेपी सरकार से नाराज हैं किसान
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पहले ही कह चुका है कि वह बीजेपी के उम्मीदवारों का विरोध करेगी और लोगों से आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को सबक सिखाने के लिए कहेगी. विभिन्न कृषि संगठनों के प्रति निष्ठा रखने वाले किसान एमएसपी और कृषि ऋण की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से नाराज हैं.

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा ड़ाले हैं किसान
एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार पर अपनी मांगें स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने के लिए किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं. किसान तब से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं. 13 फरवरी को सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था. बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा.

यह भी पढ़ें: 'प्रतिबिंब' ऐप की मदद से गुरुग्राम पुलिस ने तीन साइबर आरोपियों को धरा, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget