एक्सप्लोरर

Farmer Protest: पंजाब की किसान यूनियनों के निशाने पर आए गुरनाम सिंह चढूनी, इसलिए दी गई विरोध की धमकी

Farmer Protest: मिशन पंजाब को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी बुरी मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं. पंजाब के 32 किसान संगठन चढूनी के खिलाफ लामबंद हो गए हैं.

Farmer Protest: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest) में फूट पड़ने की आशंका नज़र आ रही है. पंजाब की किसान यूनियन ने हरियाणा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Chaduni) को निशाने पर ले लिया है. पंजाब की जत्थेबंदियों ने गुरनाम सिंह चढूनी के मिशन पंजाब पर आपत्ति जताई है और उनका राज्य में जाने पर विरोध करने की धमकी दी है.

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) में शामिल पंजाब के 32 किसान संगठनों ने गुरनाम सिंह चढूनी से अपना मिशन पंजाब वापस लेने की मांग रखी है. उन्होंने कहा, ''गुरनाम सिंह चढूनी को अपना मिशन पंजाब वापस लेना चाहिए. अगर गुरनाम सिंह चढूनी राजनीतिक कार्यक्रम बंद नहीं करते हैं तो फिर उन्हें हमारे विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.''

पंजाब के किसान संगठनों की ओर से कहा गया, ''अगर चढूनी मिशन पंजाब की बातें लेकर राज्य में आते हैं तो फिर उनके साथ राजनीतिक पार्टी के जैसा बर्ताव किया जाएगा. जिस तरह से एसकेएम पंजाब की तमाम राजनीतिक पार्टियों से सवाल कर रहा है वो सवाल चढूनी से भी होंगे. उनका विरोध किया जाएगा और उनके खिलाफ काले झंडे भी दिखाए जाएंगे.''

गुरमान सिंह ने शुरू किया मिशन पंजाब

बता दें कि गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब चुनाव के मद्देनज़र मिशन पंजाब का मुद्दा उठाया हुआ है. चढूनी का मानना है कि खेती के मुद्दों के अलावा पंजाब में बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को भी उठाया जाना चाहिए. गुरनाम सिंह अपने मिशन पंजाब को लेकर पंजाब में कई राजनीतिक मंचों से भाषण भी दे चुके हैं.

गुरनाम सिंह चढूनी ने हालांकि पंजाब की 32 यूनियनों के विरोध के जवाब में अभी तक कुछ नहीं कहा है. गुरनाम सिंह फिलहाल किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में जाकर बैठक कर रहे हैं. 

Amarinder Singh की असली लड़ाई कांग्रेस के खिलाफ, बताया कैसे उन्हें सीएम के पद से हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget