एक्सप्लोरर

Punjan Election 2022: पंजाब कांग्रेस में सीएम के चेहरे पर बढ़ा झगड़ा, इस बड़े नेता सिद्धू और चन्नी पर उठाए सवाल

कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी का घोषणापत्र आने से पहले ही चंडीगढ़ में अपना अलग पंजाब मॉडल सामने रखा. उनके इस पंजाब मॉडल के बैनर में मुख्यमंत्री चन्नी की तस्वीर ही गायब थी.

Punjab Election: पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद को लेकर झगड़ा एक बार फिर बढ़ गया है. एक तरफ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हैं और दूसरी तरफ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू. कांग्रेस आलाकमान की सिरदर्दी ये है कि वो पंजाब चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची पर मंथन करे कि सीएम के चेहरे की गुत्थी सुलझाए. सिद्धू भले ही प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन दो दिन पहले सिद्धू खुद को अगले सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करते हुए दिखे. उन्होंने पार्टी का घोषणापत्र आने से पहले ही चंडीगढ़ में बाकायदा अपना अलग पंजाब मॉडल सामने रखा. सबसे दिलचस्प बात ये कि सिद्धू के इस पंजाब मॉडल के बैनर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर ही गायब थी.

सिद्धू ने कहा कि कोई गलतफहमी न पालें

इसके बाद तो सिद्धू ने कांग्रेस हाईकमान को भी खुलेआम चैलेंज कर दिया. उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "भाई सीएम  बनाएंगे पंजाब के लोग. आपको किसने कह दिया कि हाईकमान बनाएगा सीएम? आपको किसने कहा? पंजाब के लोगों ने एमएलए भी पांच साल पहले बना दिया था. एमएलए बनूंगा या नहीं, ये पंजाब के लोगों ने तय करना है. पंजाब के लोग तब फैसला लेंगे जब कोई एजेंडा होगा. इसलिए ये बात भूल जाइए. पंजाब के लोगों ने ही एमएलए बनाना है और पंजाब के लोगों ने ही मुख्यमंत्री बनाना है. इसलिए अपने दिमाग में कोई गलतफहमी न पालें.''

सीएम चन्नी अपनी दावेदारी की मजबूत

वहीं दूसरी ओर सीएम चन्नी ने भी अपने फैसलों और तौर-तरीकों से खूब सुर्खियां बटोकर कर अपनी दावेदारी और मजबूत की है. उन्होंने कहा, ''पंजाब के लोगों का बहुत धन्यवाद. मुझे 111 दिन मिले हैं. मैंने कोशिश की कि 11 साल का काम करूं. लोगों ने पसंद भी किया है. इसलिए आगे भी उम्मीद रखेंगे कि हमारी पार्टी फिर सत्ता में आए और पंजाब के लोगों और पंजाब की तरक्की के लिए काम कर सके.''

मनीष तिवारी ने ट्वीट कर दोनों पर साधा निशाना

इस बीच, काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चन्नी और सिद्धू दोनों पर ट्वीट कर निशाना साधा. तिवारी ने लिखा, ''पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जिसके पास चुनौतियों का समाधान हो और कठिन फैसले लेने की क्षमता हो. पंजाब को ऐसे गंभीर लोगों की जरूरत है जिनकी राजनीति सोशल इंजीनियरिंग, मनोरंजन, मुफ्तखोरी की ना हो और जो लगातार चुनावों में लोगों द्वारा खारिज किए गए शासकों के पसंदीदा न हों.''

वैसे मनीष तिवारी इतना तल्ख इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है और पंजाब की कैंपेन और मैनिफेस्टो कमेटी दोनों में ही मनीष तिवारी को शामिल नहीं किया गया है. लेकिन कांग्रेस के सामने चुनौती ये है कि सीएम के चेहरे की गुत्थी सुलझाने से पहले उसे पंजाब के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगानी है. सूत्रों की मानें तो टिकट को लेकर भी चन्नी और सिद्धू में विवाद है. इसका मतलब ये हुआ कि उम्मीदवारों की सूची में भी इस झगड़े की छाया दिखाई दे सकती है.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election: शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की बीजेपी ने चुकाई भारी कीमत, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐसा दावा

Punjab Election: संयुक्त किसान मोर्चा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव, बड़े नेता का नाम मिसिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget