एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: जानिए- पंजाब में CM कैंडिडेट चेहरों में कौन सबसे ज्यादा है अमीर, जानें- कितनी है प्रॉपर्टी

पंजाब चुनाव के मद्देनजर तमाम पार्टियों के नेताओं द्वारा नामांकन दाखिल करने के साथ ही संपत्ति का ब्यौरा भी दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं पंजाब में सीएम कैंडिडेट चेहरे में कौन सबसे ज्यादा अमीर हैं

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख बेहद नजदीक है. राज्य में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को एक चरण में मतदान किया जाएगा. फिलहाल तमाम पार्टियों के नेताओं द्वारा नामांकन भरा जा रहा है. इसी के साथ ये नेता चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दे रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं पंजाब में आप पार्टी से लेकर कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के सीएम कैंडिडेट्स में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है.  

 आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान (Bhagwant Mann)  हैं. जहां तक उनकी संपत्ति की बात है तो उन्होंने चुनावी हलफनामें में अपनी 1.97 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की घोषणा की है. इसमें उनकी 27 लाख रुपये मूल्य की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और 1.49 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है. मान ने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी कुल कमाई 18.34 लाख रही. मान के पास संगरूर में 1.12 करोड. रुपये मूल्य की खेती योग्य भूमि है, जबकि पटियाला में 37 लाख रुपये मूल्य की व्यावसायिक संपत्ति है.

हलफनामे के मुताबिक उनके पास कोई आवासीय संपत्ति नहीं है. मान के पास साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के 95 ग्राम आभूषण, 20 हजार रुपये मूल्य की बंदूक है. मान ने बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा वर्ष 1992 में शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज से पास की.आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार 48 वर्षीय भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने नामांकन के दौरान अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा दिया.

नवजोत सिंह सिद्धू ने 44.63 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की

पंजाब में कांग्रेस के प्रमुख और सीएम चेहरे माने जा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने नामांकन पत्र में बताया है कि उनके पास कुल 44.63 करोड़  से अधिक की संपत्ति है. जिसमें 41 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल हैं. नामांकन के वक्त उनके पास 3 लाख 50 हजार रुपये कैश था. नवजोत सिंह सिद्धू के अलग-अलग बैंक अकाउंट में 8 लाख 51 हजार से अधिक रुपये जमा है. वहीं उनकी पत्नी नवजोत कौर के बैंक अकाउंट में 65 लाख 26 हजार रुपये जमा है. दोनों के पास 1 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी है. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू 44 लाख रुपये की घड़ी भी पहनते हैं. 

नवजोत सिंह सिद्धू  के नाम पर दो टोयोटा लैंड क्रूजर और एक टोयोटा फॉर्चूनर है. उनके पास कृषि और गैर कृषि योग्य जमीन नहीं है. हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ 56 लाख रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग है इसके अलावा 40 करोड़ 44 लाख की रेजिडेशियल बिल्डिंग भी है. बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे.

चरणजीत सिंह चन्नी ने 9.44 करोड़ की संपत्ति घोषित की

निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने 9.44 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है. चन्नी ने सोमवार को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से पर्चा भरा था. इसके साथ दिए गए हलफनामे में चन्नी बताया कि उनके पास करीब 32.57 लाख रुपये की एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर है. वहीं उनकी पत्नी के पास 45.99 लाख रुपये की दो गाड़िया हैं.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक चन्नी के पास 2.62 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी के पास 6.82 करोड़ रुपेय की चल व अचल संपत्ति है. चन्नी और उनकी पत्नी पर कर्ज समेत कुल 88.35 लाख की देनदारी है. चन्नी ने 2020-21 के लिए अपनी कुल आय 27.84लाख घोषित की है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 68.73 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 68.73 करोड़ रुपये की उनकी कुल संपत्ति है. इनमें मोहाली के सिसवान में एक फार्महाउस, पटियाला में पैतृक मोती बाग पैलेस, हीरे और सोने के आभूषण शामिल हैं. हलफनामे के अनुसार, अमरिंदर सिंह के पास 10.42 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां है. उनके पास 58.31 करोड़ की अचल संपत्तियां है.

अमरिंदर सिंह के नाम पर कोई वाहन नहीं है. उनके पास 51.68 लाख रुपये के हीरे सहित सोने के आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 37.75 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं. अमरिंदर सिंह ने हरिद्वार, शिमला और मोहाली में कृषि और गैर कृषि भूमि दिखाई है. उन्होंने 9.26 करोड़ रुपये की कुल देनदारी भी घोषित की. उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए अपनी कुल आय 39.99 लाख रुपये घोषित की.

सुखबीर सिंह बादल ने 122.77 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने चुनावी हलफनामे में 122.77 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है. इसमें 95.82 लाख रुपये के घोड़े, तीन लाख रुपये के दो हथियार और 52.95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. बादल ने 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पंजाब के फजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल किया.

अकाली नेता ने घोषित किया कि उनके और उनकी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पास क्रमश: 51.21 करोड़ और 71.56 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है. अकाली प्रमुख ने बताया कि उनके पास कोई कार नहीं है, लेकिन 2.38 लाख रुपये के दो ट्रैक्टर उनके नाम पर हैं. हलफनामे के अनुसार, सुखबीर बादल के पास नौ लाख, जबकि उनकी पत्नी के पास 7.24 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण हैं. अचल संपत्ति की बात करें तो बादल ने मुक्तसर, सिरसा (हरियाणा), गंगानगर (राजस्थान), लुधियाना और जालंधर में कृषि व गैर-कृषि भूमि के अलावा व्यावसायिक संपत्ति होने की बात कही है.हलफनामे के मुताबिक, बादल के नाम पर चंडीगढ़ के सेक्टर नौ में 2225 वर्ग गज में बना आवास है, जिसका बाजार मूल्य 23.72 करोड़ रुपये है. अकाली नेता पर बैंक ऋण सहित कुल 37.62 करोड़ रुपये की देनदारी है.

ये भी पढ़ें

Punjab Election 2022: सीएम चन्‍नी आज चमकौर साहिब से केरेंगे नामांकन, दो सीटों से लड़ रहे हैं चुनाव

Punjab Election 2022: नवांशहर से चुनाव लड़ने पर अदिति सिंह के पति अंगद सिंह ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget