एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं The Great Khali, केजरीवाल ने कहा- साथ मिलकर बदलेंगे पंजाब

Punjab Election 2022: द ग्रेट खली उर्फ अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की संभावना बढ़ गई है. केजरीवाल ने खली के साथ तस्वीर शेयर की है.

Punjab Election 2022: पंजाब में कुछ महीनों के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है.  डब्लयू डब्लयू ई (WWE) जैसी इंटरनेशनल फाइट से अपनी पहचान बना चुके द ग्रेट खली (The Great Khali) उर्फ दलीप सिंह राणा आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. अरविंद केजरीवाल ने दलीप सिंह राणा के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद स्टार रेसलर के राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है. 

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि दलीप राणा के साथ मिलकर पंजाब की तस्वीर बदलेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरी मुलाकात दलीप सिंह राणा से हुई. द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप राणा ने भारत को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है. दलीप राणा को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का एजुकेशन, हेल्थ, पानी और बिजली पर किया गया काम बेहद पसंद आया है.''

अरविंद केजरीवाल ने द ग्रेट खली के आम आदमी पार्टी में एंट्री के संकेत दिए हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा, ''जो काम दिल्ली में हुआ है वही अब पंजाब में दोहराना है. हम दोनों मिलकर पंजाब में बदलाव लेकर आएंगे.''

आप के लिए पहले कर चुके हैं प्रचार

दलीप राणा ने हालांकि आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि दलीप राणा अरविंद केजरीवाल के अगले पंजाब दौरे पर आधिकारिक तौर पर पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं. दलीप राणा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था.

दलीप राणा पंजाब पुलिस के कर्मचारी रहे हैं.  डब्लयू डब्लयू ई में जाने के लिए दलीप राणा ने पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी. दलीप राणा बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं. 

Punjab News: नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति पर फंसा पेंच, नवजोत सिद्धू की पहली पसंद है ये शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget