एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का दौर जारी, बीजेपी ने अकाली दल को दिया तगड़ा झटका

Punjab Elections: पंजाब के चुनाव नजदीक है और हर सियासी पार्टी में दल बदल शुरू हो गया है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिरसा बीजेपी में शामिल हो गए.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के चुनाव नजदीक है और हर सियासी पार्टी में दल बदल शुरू हो गया है. तीन कृषि कानून जैसे ही खत्म हुआ, बीजेपी ने पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी अकाली दल को बड़ा झटका दिया. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिरसा बीजेपी में शामिल हो गए.

मनजिंदर सिरसा के बीजेपी पार्टी में शामिल होने पर अकाली दल को एक बड़ा झटका लगा है. इस के साथ ही शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे मेंबरों को टारगेट किया. सुखबीर बादल ने आगे कहा कि हम न तो कांग्रेस से डरे थे, न किसी और से डरेंगे. चंडीगढ पहुंचीं कांग्रेस की अलका लांबा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये राजनीति है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ. इससे पहले भी हुआ और आगे भी होगा. ये फैसला तो जनता को करना है कि ये नेता आज यहां क्यों हैं और पहले किसी और पार्टी में क्यों थे. आपको बता दें कि अलका लांबा ने खुद आप पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है.

बीजेपी में शामिल हुए अकाली दल के कई नेता 

इससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को भी अकाली दल के नेताओं को दिल्ली में अपनी पार्टी में शामिल किया. पंजाब के पूर्व विधायक और अकाली दल के नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. उनके साथ पूर्व डीजीपी एसएस विरक ने भी बीजेपी ज्वाइन की है. मक्कड़ ने कहा कि वो बस इंतजार ही कर रहे थे कि खेती कानून रद हो और बीजेपी में शामिल हो पाएं.

कांग्रेस में भी शामिल हुए कई विधायक 

इधर, पंजाब कांग्रेस भी दूसरी पार्टियों के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने में पीछे नहीं है. आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने कांग्रेस का हाथ थामा है. रूपिंदर कौर ने अचानक 9 नवंबर की रात को ट्वीट करते हुए आप से इस्तीफा दिया और अगले ही दिन 10 नवंबर को पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिधु के साथ आकर कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया. विधायक जगतार सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद मोगा में हुई रैली में पार्टी में शामिल कराया है.

ये भी पढ़ें :-

Punjab Elections: पंजाब चुनाव जीत गए केजरीवाल तो क्या छोड़ देंगे दिल्ली की गद्दी? जानिए क्या जवाब दिया

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मौजूदा विधायक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget