एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: बीजेपी के चुनाव कैंपेन ने अब तक नहीं पकड़ी है रफ्तार, चेहरे पर भी सवाल कायम

Punjab Election 2022: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक अपना कैंपेन शुरू नहीं किया है. राज्य में बीजेपी का चेहरा कौन होगा इस पर सवाल कायम है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीनों का वक्त बाकी है. सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी पार्टियां शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से इलेक्शन मोड में नज़र आ रही हैं. लेकिन बीजेपी ने राज्य में अब तक अपना चुनावी अभियान शुरू नहीं किया है. इसके साथ ही यह भी साफ नहीं है कि शिरोमणि अकाली दल के बिना चुनावी मैदान में उतरने जा रही बीजेपी इस बार किस चेहरे पर दांव लगाएगी.

पिछले साल एनडीए की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर बीजेपी से अलग होने का एलान किया था. 1996 से ही बीजेपी राज्य में अकाली दल के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ती आई है. 2019 में पंजाब से उसके दो सांसद भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे.

लेकिन तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर बीजेपी के प्रति पंजाब के लोगों में गुस्सा काफी बढ़ गया. बीजेपी नेताओं के प्रति किसानों में गुस्सा इस कदर तक बढ़ा हुआ था कि इस साल की शुरुआत में अबहोर में बीजेपी विधायक अरुण नारंग की किसानों ने पिटाई कर दी. इस घटना के बाद से ही बीजेपी नेताओं ने पंजाब में पब्लिक सभाओं से दूरी बना रखी है.

बीजेपी नहीं भुना रही कोई भी मुद्दा

तीन कृषि कानूनों के बनने के बाद से केंद्र से भी किसी बड़े बीजेपी नेता ने पंजाब की धरती पर कदम नहीं रखा है. एक और जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहे हैं, वहीं यह साफ नहीं है कि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगा या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर. बीजेपी ने अभी तक पंजाब की जनता से कोई वादा नहीं किया है.

बीजेपी ने पिछले कुछ दिनों में सिखों में फैले गुस्से को कम करने की कोशिश की है. केंद्र सरकार ने गुरु पर्व से ठीक पहले करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का एलान किया था जबकि गुरु पर्व के मौके पर तीन कृषि कानून भी वापस ले लिए. लेकिन बीजेपी के नेताओं ने अभी तक जनता के बीच जाकर इन दोनों मुद्दों को भुनाने की कोशिश नहीं की है.

चेहरे को लेकर सवाल कायम

कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के सामने लगातार सीट शेयरिंग का विकल्प पेश कर रहे हैं. अमरिंदर सिंह ने कहा था कि किसान आंदोलन का समाधान होने पर वह बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की समस्या का समाधान तो कर दिया है लेकिन उनके सीट शेयरिंग के मुद्दे पर अभी तक राज्य का केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ही चुप्पी ही साध कर रखी गई है.

यह भी साफ नहीं है कि बीजेपी पंजाब में किसी हिंदू चेहरे पर दांव लगाएगी या फिर सिख चेहरे पर. लेकिन एक बात साफ है कि कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को दलित चेहरे के तौर पर पेश करके फिलहाल बाजी मार रखी है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी बड़े-बड़े चुनावी वादे कर अपने आप को चर्चा में बनाए रखने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही है. 

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा किया, दिल्ली जाकर करेंगे सीटों की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget