एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर लाभ सिंह उगोके बने विधायक, लेकिन मां नहीं छोड़ेंगी सफाईकर्मी की नौकरी

Punjab Election 2022: लाभ सिंह की बलदेव कौर पिछले 22 सालों से बरनाला जिले के अपने पैतृक गांव उगोके में स्कूल में काम कर रही हैं, हालांकि वह अपनी सेवाओं को नियमित नहीं करने के कारण सरकार से नाराज हैं.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को हराने वाले आप प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके (Labh Singh Ugoke) की हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल लाभ सिंह उगोके की चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि कि उनकी मां बलदेव कौर (Baldev Kaur) गांव की एक स्कूल में सफाईकर्मी है. बेटे के चुनाव में जीत और विधायक बनने के बाद भी बलदेव कौर सफाई कर्मचारी की नौकरी नहीं छोड़ना चाहती हैं.

बलदेव कौर ने कहा, "सभी को लगा कि मैं अपने बेटे की जीत के एक दिन बाद काम पर नहीं आऊंगी, लेकिन मैंने बोल दिया है कि मैं नहीं, मेरा बेटा विधायक बना है. मैं अभी भी एक संविदा सफाई कर्मचारी हूं. मुझे अपनी नौकरी क्यों छोड़नी चाहिए?" बलदेव कौर पिछले 22 सालों से बरनाला जिले के अपने पैतृक गांव उगोके में स्कूल में काम कर रही हैं, हालांकि वह अपनी सेवाओं को नियमित नहीं करने के कारण सरकार से नाराज हैं.

मैं जो कर रही हूं, उस पर मुझे गर्व है: बलदेव कौर 

बलदेव कौर का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे से स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अपनी नौकरी नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा, "मैं जो कर रही हूं, उस पर मुझे गर्व है. जब हमारा परिवार अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहा था, तो इस दौरान मेरी नौकरी आय का एक महत्वपूर्ण जरिया था." वहीं बलदेव कौर के पति और लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह मजदूरी करते थे, लेकिन हाल ही में एक आंख की सर्जरी के बाद उन्होंने काम करना बंद कर दिया है.

"पंजाबवासियों को आप सरकार से काफी उम्मीदें"

बलदेव कौर ने कहा, "हमने अपना सारा जीवन गरीबी में गुजारा है और सबसे बुरे दिनों को देखा है. मैंने लाभ से कहा है कि यह मत भूलो कि हम कहां के हैं. उसे दलितों के लिए लड़ना चाहिए." दूसरी तरफ लाभ सिंह के पिता दर्शन सिंह भी खुश हैं, लेकिन भविष्य की चुनौतियों को लेकर आशंकित भी हैं. उनका कहना है कि सिस्टम को बदलना इतना आसान नहीं है. पंजाबवासियों को आप सरकार से काफी उम्मीदें हैं. मैं इसकी सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं. आपको बता दें कि लाभ सिंह उगोके खुद गांव में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं. लाभ सिंह उगोके ने बरनाला जिले के भदौड़ सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 37,000 से ज्यादा वोटों से हराया है.

ये भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: पंजाब में हार के बाद अकाली दल (एस) को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

Punjab Election Result 2022: बंपर जीत से AAP गदगद, राघव चड्ढा बोले- 'उड़ता पंजाब' नहीं, बल्कि उठता और खुशहाल पंजाब बनेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget