एक्सप्लोरर

Punjab Crime: होशियारपुर में BSP नेता ने बेटे के साथ मिलकर बहू को पीटा, पति पर उकसाने का आरोप

Hoshiarpur Crime: पीड़िता ने बताया कि पति दिलावर सिंह उसे बचाने के बजाय पिता और भाई को और मारने के लिए उकसाता रहा. वहीं बेहोश होने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया.

Hoshiarpur Crime: पंजाब (Punjab) के होशियारपुर (Hoshiarpur) में बसपा (BSP) नेता और उसके बेटे पर अपनी बहू के के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. पूरा मामला जिले के माहिलपुर (Mahilpur) का है. पीड़िता का इलाज माहिलपुर सिविल अस्पताल (Mahilpur Civil hospital) में चल रहा है. पीड़िता ने बताया कि 24 साल पहले उसकी शादी बसपा नेता बख्शीश सिंह (Bakhshish Singh) के बेटे दिलावर सिंह से हुई थी. शादी के बाद 4 बेटियों और 1 बेटे का जन्म हुआ. 

पीड़िता ने आगे बताया कि पति कोई काम नहीं करता है, जिसकी वजह से बच्चों के पालन पोषण के लिए उन्हें लोगों के घर साफ-सफाई करनी पड़ती है. महिला के मुताबिक बड़ी बेटी को उसने 28 अक्टूबर को एक लाख रुपये खर्च कर दुबई भेजा था, लेकिन जब वह चंद दिनों में ही लौट आई, तो उसने बेटी को कोई काम करने को कहा. उसने इसकी शिकायत ससुर बख्शीश सिंह से कर दी, जिसके बाद वह बेटे परमिंदर सिंह, उसकी पत्नी नीशू और सास बलजीत कौर के साथ मिलकर मारपीट करने लगे. उन्होंने घर के बाहर घसीट कर डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की.

ये भी पढ़ें- Punjab: CM मान ने पूछा, 'क्या पराली केवल पंजाब में ही जल रही है? हरियाणा-यूपी क्यों नहीं दिखता केंद्र सरकार को?'

सास बलजीत कौर ने बहू पर लगाया ये आरोप

यही नहीं इस दौरान जब बेटी ने मां को बचाने के लिए लोगों से मदद मांगी, तो कोई भी सामने नहीं आया. पीड़िता ने बताया कि पति दिलावर सिंह उसे बचाने के बजाय पिता और भाई को और मारने के लिए उकसाता रहा. वहीं बेहोश होने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. दूसरी तरफ सास बलजीत कौर ने कहा कि वह पति के साथ मनजीत कौर को समझाने उसके घर गई थी, लेकिन उसने बख्शीश सिंह की पगड़ी उतार दी और मारपीट करने लगी. फिलहाल पुलिस की तरफ से किसी कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget