एक्सप्लोरर

दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, नहीं पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, क्या हैं मायने?

Punjab Congress Meeting: पंजाब की राजनीति में इन दिनों सवाल उठ रहे हैं कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में अपनी पारी को विराम लगा दिया है. दरअसल, वो राजनीतिक गतिविधियों से दूर हैं.

Punjab Congress Meeting: पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरुवार (13 मार्च) को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की दिल्ली में बैठक बुलाई. इस बैठक में संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा हुई.

बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बराड़, पंजाब में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू इस कमिटी के सदस्य होने के बावजूद नदारद हैं. हालांकि सिद्धू ने लंबे समय से ही पार्टी के कार्यकर्मों से दूरी बनाई हुई है. 

क्या हैं मायने?

सवाल है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की अपनी कहानी पर विराम लगा दिया है? वहीं, भूपेश बघेल के सामने चुनौती है कि पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही आपसी खींचतान और गुटबाजी को कैसे रोकें? पार्टी जल्द ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है.

नवजोत सिंह सिद्धू करीब एक साल तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, इस दौरान जमकर गुटबाजी हुई. विधानसभा चुनाव में उन्हें अमृतसर ईस्ट से हार मिली थी.

सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाई है तस्वीर

हालांकि समय-समय पर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से मिलते रहे हैं. उन्होंने जनवरी में मुलाकात की तस्वीर शेयर की थी. सिद्धू के एक्स प्रोफाइल को देखें तो यहां भी उन्होंने कवर इमेज में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर लगाई हुई है. 

नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2016 में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और अगले साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. इसी साल वो अमृतसर ईस्ट से विधायक चुने गए. हालांकि अगले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Punjab: मोहाली में पार्किंग विवाद में वैज्ञानिक की पीट-पीट कर हत्या, IISER में कर रहा था रिसर्च

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget