एक्सप्लोरर

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी से कहा- राजनीति मत करो वरना करारा जवाब मिलेगा

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू उन लोगों पर भी बरसे हैं जो कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं. सिद्धू ने किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया.

Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर पंजाब की सियासत गरम है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की हिदायत दी है. सिद्धू ने दावा किया है कि अगर बीजेपी पीएम मोदी (PM Modi) की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करेगी तो उसे करारा जवाब मिलेगा.

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे लोगों पर भी जमकर बरसे. सिद्धू ने कहा, ''बीजेपी को राजनीति करना बंद करना चाहिए. अगर ऐसा करोगे तो फिर करारा जवाब मिलेगा. जो भी पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं वो सब बीजेपी के चमचे हैं.''

सिद्धू ने मोदी पर पंजाबियत का अपमान करने का आरोप लगाया. सिद्धू ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी आप सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं हैं आप सबके प्रधानमंत्री है. आपकी जान की कीमत देश का बच्चा-बच्चा जानता है. आप ये कह कर कि यहां आपकी जान को खतरा था इस राज्य का, इसकी पंजाबियत का अपमान कर रहे हैं.''

सिद्धू ने उठाया किसान आंदोलन का मुद्दा

नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी बहाने किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ;;1.5 साल किसान दिल्ली की सड़कों पर बैठें रहे, उस समय प्रधानमंत्री एक मिनट के लिए भी किसानों से मिलने गए क्या? अगर उस दिन भी उतर कर आगे चले जाते तो उन्हें पता चलता कि लोग विरोध तो कर सकते हैं लेकिन किसी की भी मंशा तिल मात्र नुकसान करने की भी नहीं है.''

बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक होने की वजह से अपना पंजाब का दौरा बीच में छोड़कर ही वापस लौटना पड़ा था. बीजेपी ने इस घटना के लिए पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर राकेश टिकैत ने उठाए सवाल, कहा- कहीं ये किसानों का गुस्सा तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget