एक्सप्लोरर

Punjab News: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Punjab illegal sand mining case: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को अवैध रेत खनन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Bhupinder Singh Honey News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी (Bhupinder Singh Honey)  को अदालत ने अवैध रेत खनन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. बता दें साल 2018 में अवैध बालू खनन के मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की जांच के दौरान भूपिंदर सिंह का नाम सामने आया था. इसके बाद ईडी ने इस मामले में इसी साल जनवरी में भूपिंदर सिंह और उसके सहयोगियो के घर और दफ्तरों पर छापे मारे थे.

ED ने छापेमारी के दौरान करीब दस करोड़ की नगदी, 21 लाख के गहने और एक रौलेक्स घड़ी बरामद की थी. 

कांग्रेस का दावा राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई
भूपिंदर सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जालंधर की अदालत में पेश किया.  इससे पहले की दो सुनवाइयों में अदालत ने ED को भूपिंदर सिंह हनी की कस्टडी दी थी. ED ने भूपिंदर सिंह को 3-4 फरवरी की दरम्यानी रात गिरफ्तार किया था. इसके बाद वह 8 फरवरी और फिर 11 फरवरी तक ईडी की हिरासत में थे.

दूसरी ओर कांग्रेस, ED की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था - 'कानून अपना काम कर रहा है और हमें उस पर कोई आपत्ति नहीं है.' आठ दिनों की पूछताछ के दौरान ईडी ने भूपिंदर सिंह से कई सवाल किए. इसके अलावा वकील हरनीत सिंह ओबेरॉय को भी भूपिंदर सिंह से मिलने की अनुमति दी गई थी.

भूपिंदर सिंह ने कबूल की यह बात
ईडी अधिकारियों के मुताबिक भूपिंदर सिंह हनी ने कबूल किया था कि जो 10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है वह उन्हीं के थे.  ईडी ने आरोप लगाया है कि भूपिंदर सिंह को अवैध खनन से भी पैसा मिल रहा था.

18 जनवरी को ईडी ने होमलैंड हाइट्स सहित दस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की थी. ईडी अधिकारियों ने हनी के बिजनेस पार्टनर कुदरत दीप सिंह का बयान भी दर्ज किया था.

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी की बढ़ सकती है मुश्किल, भूपिंदर सिंह हनी ने कबूल की यह बात

Punjab Election 2022: कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने प्रचार नहीं करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अमरिंदर सिंह के साथ हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget