एक्सप्लोरर

Punjab Cabinet Meeting: चरणजीत चन्नी सरकार का बड़ा फैसला, 36 हजार कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएंगे

Punjab Cabinet Meeting: चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद बड़ा एलान किया है. खास बात है कि सिद्धू भी इस एलान के वक्त चन्नी के साथ मौजूद रहे.

Punjab News: पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की ओर से आज एक बड़ा फैसला लिया गया है. पंजाब सरकार ने एलान किया है कि राज्य में 36 हज़ार कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएंगे. आज हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने इस बात का एलान किया. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी इस फैसले के एलान के वक्त चन्नी के साथ मौजूद रहे.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से पहले ही संकेत दे दिए गए थे कि आज काफी बड़ा फैसला लिया जाएगा. कैबिनेट की मीटिंग से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह एक बड़ी समस्या का हल करने जा रहे हैं.

कैबिनेट की मीटिंग के बाद चरणजीत सिंह चन्नी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे. खास बात यह रही कि इस बार चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. चन्नी ने कहा कि आज की कैबिनेट मीटिंग में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया गया है.

सिद्धू साथ रहे मौजूद

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को सिद्धू और चन्नी के बीच छिड़ी जंग का अंत भी माना जा रहा है. इससे पहले पंजाब सरकार ने जो भी बड़े एलान किए हैं उन पर नवजोत सिंह सिद्धू ने सवाल खड़े किए थे. सिद्धू ने एलान के वक्त चन्नी के साथ बैठकर यह संकेत दे दिया है इस फैसले में उनकी सहमति भी शामिल है.

पंजाब सरकार पूरी तरह से इलेक्शन मोड में नज़र आ रही है. पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते बिजली की दरों में कटौती का एलान किया था. इतना ही नहीं पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का फैसला भी चन्नी सरकार की ओर से रविवार को लिया गया. इसके अलावा चन्नी सरकार की ओर से जल्द ही कुछ और बड़े एलान भी किए जा सकते हैं.

Haryana News: रोहतक में बीजेपी नेता को बंदी बनाने का मुद्दा गहराया, 200 लोगों पर मामला दर्ज हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget