एक्सप्लोरर

नांगल बांध सुरक्षा में CISF जवानों की तैनाती, विरोध में CM भगवंत मान ने कहा- क्या पंजाब पुलिस अक्षम है?

Bhakra Nangal Dam Issue: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूछा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 8 करोड़ 58 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च पंजाब के सिर पर क्यों डाला जा रहा है?

Bhakra Nangal Dam: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नांगल बांध की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 296 जवानों की टुकड़ी तैनात करने के केंद्र सरकार के कदम की गुरुवार (22 अप्रैल) को आलोचना की. मान ने पूछा कि जब पंजाब पुलिस बांध की सुरक्षा कर रही है तो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को तैनात करने की क्या जरूरत है. 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे. उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को लगता है कि पंजाब पुलिस अक्षम है. 

कितना आएगा खर्च?

नांगल बांध के पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के मध्य गतिरोध के बीच केंद्र ने बांध को आतंकवाद रोधी सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआईएसएफ के 296 कर्मियों की टुकड़ी की तैनाती को मंजूरी दी है. इन जवानों की तैनाती के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को सीआईएसएफ के पक्ष में 8,58,69,600 रुपये की राशि जमा करने को कहा गया है. 

मान ने बृहस्पतिवार को संगरूर में कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती में प्रतिवर्ष 8.58 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. उन्होंने इस संबंध में केंद्र के पत्र की प्रति दिखाई. 

मान ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि या तो बीबीएमबी इस राशि का भुगतान करेगा या पंजाब करेगा. जब पंजाब पुलिस बांध को निशुल्क सुरक्षा प्रदान कर रही है तो इसकी क्या जरूरत है? हम पैसा क्यों देंगे.’’

सीएम ने बीजेपी नेता से किया सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस कदम का कड़ा विरोध करता हूं. हम न तो बीबीएमबी के माध्यम से और न ही पंजाब सरकार के खजाने से पैसा देने देंगे.’’ सुरक्षा घेरा तैनात करने के केंद्र के इरादे पर सवाल खड़ा करते हुए मान ने कहा कि क्या वह पंजाब के पानी का हिस्सा ‘चुराना’ चाहता है. 

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं होने देंगे.’’  मान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत पार्टी के नेताओं से सवाल किया कि क्या केंद्र का यह कदम उनकी स्वीकृति से उठाया गया है. 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए. यह बांध पंजाब के क्षेत्र में आता है. अगर पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर सकता है तो बांध की सुरक्षा क्यों नहीं कर सकता.’’ 

वर्तमान में पंजाब पुलिस नांगल बांध को सुरक्षा प्रदान कर रही है, जो रूपनगर जिले में भाखड़ा बांध के नीचे की ओर स्थित है.इससे पहले जब पंजाब सरकार ने हरियाणा को और पानी देने से इनकार कर दिया था तो राज्य पुलिस ने नांगल बांध पर सुरक्षा बढ़ा दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget