एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर CM भगवंत मान का तंज, 'उनके खुद के नेता संपर्क में नहीं होते और...'

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 32 विधायक पाला बदलने के लिए उनके संपर्क में हैं. इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने तंज कसा है.

Bhagwant Mann on Partap Singh Bajwa: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के दावों को खारिज करते हुए उनपर तंज कसा है. सीएम मान ने विधानसभा में कहा, ''उनके अपने नेता उनके संपर्क में नहीं होते और हमारे नेताओं को लेकर बोलते हैं कि कभी 30 संपर्क में हैं, तो कभी 32. बाजवा दो साल से यही बोल रहे हैं. अपनों से संपर्क रखो बाजवा जी...कभी पंजाब के मुद्दे भी उठाओ.'' 

मान ने कहा, ''कांग्रेस वाले पूछते हैं कि दिल्ली के हमारे नेता यहां क्यों आए. कांग्रेस ने अब भूपेश बघेल को लाया है, क्या वो पंजाब के हैं. वो भी तो हारे हैं. इससे पहले हरीश चौधरी और हरीश रावत थे, वो भी तो हारे थे.''

प्रताप सिंह बाजवा का क्या है दावा?

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार (24 फरवरी) को दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक पाला बदलने के लिए उनके संपर्क में हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस की मंशा प्रदेश सरकार को गिराने का नहीं है. मैं यह एक बार फिर से बोल रहा हूं, 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं. न केवल विधायक बल्कि मंत्री भी मेरे संपर्क में हैं . अमन अरोड़ा को भी इसकी जानकारी है.’’ अमन अरोड़ा पंजाब AAP के अध्यक्ष हैं.

केंद्र पर भगवंत मान का निशाना
नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चर मार्केटिंग के मसौदे के खिलाफ बोलते हुए मान ने कहा, ''केंद्र सरकार पंजाब के खिलाफ भेदभाव करती है. पंजाब का RDF रोक रखा है. केंद्र ने पहले कहा कि पिछली सरकार में आरडीएफ का मिसयूज हुआ है इसलिए ये बिल विधानसभा में पास करो कि ये पैसा सिर्फ रूरल डेवलपमेंट पर ही खर्च होगा. हमने बिल भी पास कर दिया, मगर आरडीएफ का पैसा अभी तक नहीं आया.'' 

उन्होंने कहा कि हम नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चर मार्केटिंग के मसौदे के खिलाफ डटे रहेंगे.

इसके बाद विधानसभा में नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चर मार्केटिंग के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया. आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये मसौदा वापिस लिए गए तीन खेती कानूनों के दोबारा लागू करने का प्रयास है.

अमेरिका से डिपोर्ट किया गया जतिंदर डंकी रूट से आना चाहता था वापस, लेकिन गन-पॉइंट पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget