एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए गुड न्यूज़! घर-घर पहुंचेगा राशन, सरकार ने दी होम डिलीवरी की मंजूरी

होम डिलीवरी सेवा में उचित मूल्य की चलती-फिरती दुकानें लोगों के घर तक पहुंचेंगी. ये दुकानें परिवहन वाहन पर चलेंगी, जिनमें जीपीएस सुविधा और कैमरा लगा होगा.

Punjab News: लोगों को उनके घर तक राशन पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को आटे की होम डिलीवरी सेवा एक अक्टूबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है और इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आटे की होम डिलीवरी शुरू करने के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पूरे राज्य को आठ क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और सेवा पहले चरण में एक क्षेत्र में शुरू होगी. दूसरे चरण में दो जोन में और अंतिम और तीसरे चरण में शेष पांच जोन में.

खुद जाकर भी ले सकते हैं राशन
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार एनएफएसए के तहत नामांकित प्रत्येक लाभार्थी को आटे की होम डिलीवरी का विकल्प देगी. कोई लाभार्थी, जो उचित मूल्य की दुकान से गेहूं खुद जाकर लाना चाहता है, उसके पास यह विकल्प भी होगा. राशन वितरण चक्र अब त्रैमासिक से मासिक में बदल जाएगा.

घर-घर पहुंचेगी गाड़ी
होम डिलीवरी सेवा में उचित मूल्य की चलती-फिरती दुकानें लोगों के घर तक पहुंचेंगी. ये दुकानें परिवहन वाहन पर चलेंगी, जिनमें जीपीएस सुविधा और कैमरा लगा होगा, ताकि लाभार्थी को आटा सौंपने की लाइव स्ट्रीम हो सके.

ये भी पढ़ें

Punjab News: राघव चड्ढा, संजीव अरोड़ा और डॉ. अशोक मित्तल ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ, AAP बोली- मजबूत होगी लोगों की आवाज

Navjot Singh Sidhu की प्रशांत किशोर के साथ बढ़ रही हैं नजदीकियां, इन बातों से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget