एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election Results 2022: जीत के बाद मां को गले लगाकर बोले भगवंत मान, 'शहीद भगत सिंह के गांव में लूंगा CM पद की शपथ'

Punjab Assembly Election Results 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों में AAP की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का कहना है कि वो अपना शपथ ग्रहण शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर करेंगे.

Punjab Assembly Election Results 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों में भारी मतों से अपनी जीत दर्ज करने के लिए अग्रसर और आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का कहना है कि वो अपना शपथ ग्रहण शहीद भगत सिंह के गांव में जाकर करेंगे. उन्होंने कहा वो और उनका पूरा मंत्रीमंडल शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे. बता दें कि भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस के दलवीर सिंह ने टक्कर दी थी. भगवंत मान ने 58206 मतों से जीत हासिल की है. 

भगवंत मान ने कहा, ''हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा.'' मान ने साथ ही विपक्षियों पर भी निशाना साधा. पार्टी को मिले भारी बहुमत को लेकर भगवंत मान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और जीत का श्रेय उनकी मेहनत को दिया. साथ ही मान ने कहा कि बड़े बादल साहिब हारे, सुखबीर (बादल) जलालाबाद से हारे, कैप्टन पटियाला से हारे, सिद्धू और मजीठिया भी हारे, चन्नी दोनों सीटों पर हारे. अब पंजाब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि उठता पंजाब बनेगा.

इस दौरान स्टेज पर भगवंत मान के साथ उनकी मां भी नजर आई और जीत के इस अवसर पर दोनों काफी भावुक भी दिखे. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि भगवंत मान और उनकी मां की आंखे इस दौरान नम दिखी और दोनों एक दूसरे को गले लगाते भी दिखे. 

इस जीत पर पंजाब में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं... अन्य सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक 'शिक्षक-वादी' हैं.

राघव चड्ढा ने कहा कि "पंजाब अब 'उड़ता पंजाब' नहीं बल्कि 'उठता पंजाब' के नाम से जाना जाएगा,  ... इसका सारा श्रेय आप कार्यकर्ताओं को जाता है, उन्होंने दिन या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी, और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा. आप सबके लिए काम करेगी." बता दें पंजाब के रुझानों में कांग्रेस- 18, आप 90, शिअद 6 , बीजेपी गठबंधन 2 और अन्य पर 1 आगे है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट की तस्वीर

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ तस्वीर ट्वीट की है. अरविंद केजरीवाल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- "इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई." बता दें आप ने भगवंत मान को पंजाब में सीएम कैंडिडेट घोषित किया था.

यह भी पढ़ें

Punjab Election Results: राज्यसभा में भी मजबूत होगी आम आदमी पार्टी की स्थिति, जुलाई तक बन सकते हैं सात सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget