एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, दो विधायक बीजेपी में शामिल

Punjab Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है. कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इनमें से एक विधायक के भाई कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य हैं.

पंजाब में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. उसके दो विधायकों ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों के नाम फतेह सिंह बाजवा और बलविंदर सिंह लाडी है. फतेह सिंह बाजवा कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं. 

फतेह सिंह बाजवा कादियां सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने को दोनों भाइयों की जंग के रूप में देखा जा रहा है. प्रताप सिंह बाजवा ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी वो कादियां सीट से 2022 का चुनाव लड़ेंगे. फतेह सिंह बाजवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भी करीबी रहे हैं. 

नवजोत सिंह सिद्धू ने की थी घोषणा

वहीं 3 दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषणा की थी कि कादियां से फतेह सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. सिद्धू ने यह घोषणा फतेह सिंह के समर्थन में कादियां में आयोजित एक रैली मं की थी. रैली में सिद्धू ने फतेह सिंह की जमकर तारीफ की थी. प्रताप बाजवा ने सिद्धू की रैली से दूरी बना ली थी. 

बीजेपी की राजनीति

कृषि कानूनों की वापसी के बाद बीजेपी पंजाब की राजनीति में नए तरीके से छाने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में दूसरे दलों के नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है. कृषि कानूनों की वापसी से पहले बीजेपी का पंजाब में काफी विरोध हो रहा था. यहां तक कि किसान आंदोलन के समर्थक बीजेपी नेताओं को चुनाव प्रचार तक नहीं करने दे रहे थे. बीजेपी को उम्मीद है कि कृषि कानूनों की वापसी के बाद हालात उसके पक्ष में होंगे. कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी के दशकों पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने उससे अपना संबंध तोड़ लिया था. 

Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होगा यह दिग्गज क्रिकेटर, क्या सिद्धू की कमी पूरी होगी

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी से गठबंधन किया है. इस गठबंधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढिंढसा की पार्टी भी शामिल है. बीजेपी ईस गठबंधन में सीनियर पार्टनर की भूमिका में है. वह दूसरे दलों के अनुभवी नेताओं के सहारे अपनी शक्ति बढा रही है. 

Punjab Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए AAP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानें किन्हें मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget